बुधवार, 30 जून 2021

बच्चे पैदा करने चाहिए या नहीं?

 ****बच्चे पैदा करना चाहिए या नहीं***** 

ये मेरा खुद का विचार है आप सहमत या असहमत दोनों हो सकते हैं। आज मैं वैज्ञानिक तरीके से गहराई में जाकर ये जानने की कोशिश करूंगा कि बच्चे पैदा करना सही है या नहीं,मैं पूरी निष्पक्षता से पड़ताल करूंगा क्योंकि मैं कोई भी प्रारंभिक निर्णय निश्चित करके लकीर का फकीर बनना पसंद नहीं करता।हालांकि बच्चे पैदा करना किसी का व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है फिर भी यदि वो कुछ बातें पहले से जानकर ये फैसला ले तो ज्यादा बेहतर होगा।यदि आपने इसे पूरा पढ़ लिया तो फिर इस मुद्दे पर सारी चीजें स्पष्ट हो जायेंगी।ये पोस्ट उनके लिए है जिनके अभी बच्चे नहीं हैं और बच्चा चाहते हैं।जिनके हैं वो दूसरों को सलाह दे सकते हैं क्योंकि अच्छी और जागरूकता वाली बातें सबको जाननी चाहिए।


 सबसे पहले तो बच्चे पैदा करने से पहले बेटे,बेटी का भेदभाव दिमाग से निकाल दें; चाहे बेटी हो या बेटा क्या फर्क पड़ता है जब कोई मर जाता है तो उसको ये एहसास नहीं होता है कि कुल का दीपक है या नहीं, वंश चल रहा है या नहीं; रही बात अपना नाम आगे बढ़ाने की तो कुछ ऐसा करिए कि इतिहास के पन्नों में आपका नाम आ जाए।फिर गांव पास पड़ोस और रिश्तेदार ही नहीं पूरा देश आपके नाम को याद करेगा;अपना नाम आगे बढ़ाने के लिए बेटा पैदा करना जरा भी न्यायपूर्ण प्रतीत नहीं होता। 


अब रही बात बुढ़ापे की तो इसकी क्या गारंटी है कि बेटा बुढ़ापे में आपका सहारा बनेगा? मेरा ये मानना है कि यदि आपने बुढ़ापे के लिए पहले से तैयारी की है पर्याप्त धन, संपत्ति संचय किया है तो फिर कोई भी आपके बुढ़ापे में सहारा बन जायेगा फिर चाहे वो बेटी हो या फिर पड़ोस, गांव या रिश्तेदार से कोई सदस्य हो।आपका घर, खेत या जमीन है इतना ही काफी है कोई न कोई इसे हासिल करने के चक्कर में बुढ़ापे का सहारा बन जाएगा। मेरा उद्देश्य अपने इस जीवन को आनंद, उल्लासपूर्ण बनाना है मैं अगले जन्म में विश्वास नहीं करता; तो क्यों न ऐसी व्यवस्था करने की कोशिश की जाये ताकि यह जीवन मजे से गुजरे। 


भारत की जनसंख्या इस चक्कर में इतनी बढ़ गयी है कि हो सकता है अगली संतान बेटा हो जाय; एक बेटा पाने की लालच में पांच, छ:,सात बेटियां पैदा कर डालते हैं।ये बात उनके लिए भी है जो एक बेटी पैदा करने के लालच में चार, पांच बेटों को जन्म दे डालते हैं। इससे बड़ी मूर्खता और क्या हो सकती है हैरानी की बात तो ये है कि इस रेस में पढ़े लिखे, अनपढ़ सब शामिल हैं। ये लोग उसी साफ्टवेयर से चलते हैं जो कि समाज ने पहले से दिमाग में भर दिया है। मेरा मानना है कि परिवार,समाज और रिश्तेदारों के दबाव में आकर अपने जीवन का कोई भी फैसला नहीं करना चाहिए। क्योंकि मुसीबत और परेशानी के समय आप खुद ही अपना सहारा बनेंगे को दूसरा नहीं, इसलिए वही किया जाय जो आज भी अच्छा हो और भविष्य के लिए भी अच्छा हो।


 जितना खर्च एक इंसान अपने एक बेटी या बेटे को उसके काबिल,स्वावलंबी बनने यानी बीस साल तक करता है। यदि उतना ही पैसे का एफडी करा लिया जाय तो बुढ़ापा बहुत ही आराम और मजे से कटेगा।दरअसल हमारा समाज उसमें रहने वाले लोगों ने ऐसी व्यवस्था कर रखी है ताकि हर कोई इस मकड़जाल में उलझा रहे,आप ही सोचिए कि जब बच्चा पैदा होता है तो आपरेशन का खर्च नहीं तो नार्मल पैदा हुआ है तो अस्पताल और डाक्टर का खर्च।जान चले जाने का खतरा ऊपर से महिलाएं कितनी तकलीफ से गुजरती हैं इसका अनुमान भी लगा पाना मुश्किल है। अब पैदा हुआ बच्चा बीमार हो जाये तो वहां भी खर्च और सिरदर्द ऊपर से; बच्चा पैदा करने के बाद महिलाओं का पेट लटक जाता है पूरी पर्सनैलिटी खराब हो जाती है यदि आपरेशन हुआ हो तो फिटनेस बर्बाद जिम जाने, कसरत करना बंद करा दिया जाता है भारी वजन उठाने के लिए मना कर दिया जाता है। 


बच्चा जैसे ही पैदा होता है अब बीस साल के लिए एक नयी जिम्मेदारी मत्थे मढ़ जाती है। महिलाओं के लिए तीन साल तक तो जेल जैसा माहौल हो जाता है हमेशा दिन रात बच्चे की देखभाल करना करना पड़ता है। कहीं भी चैन से घूम नहीं सकती, पुरूष का क्या उन्हें मन हुआ तो पांच मिनट बच्चे से खेलकर निकल लेते हैं।एक दिन चौबीस घंटे किसी बच्चे को पालकर देखें तब समझ आयेगा कि कितनी तकलीफें उठानी पड़ती है।बच्चा पांच साल का हुआ तो उसकी पढ़ाई, कापी,किताब,खिलौने,साइकिल,कार का नया खर्च आ जाता है। जैसे तैसे वह बड़ा होकर स्कूला लाइफ से कालेज में पहुंचा तो उसको बड़ी पढ़ाई डाक्टरी,इंजीनियरिंग करवाने या फिर सरकारी नौकरी की तैयार का अलग खर्च। यहाँ किसी को पांच, दस या बीस-बीस लाख तक खर्च करना पड़ता है। फिर भी ये गारंटी नहीं है कि इतना करवाने के बाद वो अपने पैर पर खड़ा हो जाय।एक समस्या और मान लीजिए मां बाप में से किसी के साथ दुर्घटना हो जाती है तो बच्चे के लिए नयी मुसीबत,अब उसकी पढ़ाई, लिखाई और देखभाल कौन करेगा?और यदि वो पढ़ेगा नहीं तो फिर पैसे के लिए दर दर ठोकर खायेगा;इतना कष्ट, दुख देने के लिए बच्चा पैदा कर लेना कहां बुद्धमानी है। खासकर हमारे देश भारत में आने वाला समय और मुसीबत भरा होने वाला है,जनसंख्या लगातार बढ़ रही है और संसाधन कम होते जा रहे हैं। 


बाबा, दादाओं,पुरूखों, पूर्वजों,समाज,रिश्ते,नातों के दबाव में आकर शादी या बच्चे पैदा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।ये लोग तो दूसरों की शादी और बच्चे के बहाने भकोसने,और अपना पेट भरने का जुगाड़ खोजते हैं बाकी इन्हें आपसे कोई हमदर्दी नहीं है।वैसे भी हमारे देश की जनसंख्या ऐसे बढ़ रही है कि यदि ऐसे ही बढ़ती रही तो खड़े-खड़े सोने की नौबत न आ जाए; हमें तो इसी बात की चिन्ता है। 


इसके बावजूद यदि आप इतने खर्चों और परेशानियों को उठाने के लिए तैयार हैं तो अब आप बच्चे पैदा कर सकते हैं।लेकिन एक ही रहे तो ज्यादा बेहतर है फिर चाहे वो बेटी हो या बेटा क्या फर्क पड़ता है। यदि सभी लोग एक ही बच्चा पैदा करने का संकल्प लें तभी दुनिया की जनसंख्या रूक सकती अन्यथा ऐसे ही बढ़ती रही तो एक दिन यही वो कारण होगा जिसके कारण मानव जाति का अन्त हो जाएगा। इंसान अनाज और पानी के लिए एक दूसरे का जानी दुश्मन हो जाएगा, चारों तरफ घमासान मच जाएगा;बड़े और ताकतवर देश छोटे देशों पर हमला करके उसका अनाज, पानी हथियाने की कोशिश करने लग जायेंगे। इसलिए भलाई इसी में है कि अभी से चेत जाएं अन्यथा बाद में चेतने के बाद तो पछताने का भी मौका नहीं मिलेगा।


एक बात और जिनके बच्चे नहीं हो रहे हैं वो बहुत मजे में हैं उन्हें तो बिल्कुल भी चिन्ता नहीं होना चाहिए।खाएं पीएं और आजाद होकर दुनिया की सैर करें; यदि बहुत ज्यादा शौक है बच्चे का तो अनाथालय से ले लें। क्योंकि अवसर बहुत बढ़िया है उस बच्चे को भी मां बाप मिल जाएंगे।

 

आप इस विषय में क्या सोचते हैं हमें जरूर बतायें, मेरा उद्देश्य ये है कि कुछ ऐसी व्यवस्था की जाय ताकि मानवजीवन आसान और सुखमय हो सके, इस मुद्दे पर पुरूषों और महिलाओं दोनों को बात करना चाहिए; अब तो आपको समझ आ ही गया होगा कि बच्चा पैदा करना चाहिए या नहीं करना चाहिए।यदि करना चाहिए तो कब करना चाहिए और कितना करना चाहिए~ सौरभ

 

पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद, 


शुक्रवार, 25 जून 2021

सांप कितना जहरीला होता है?How venomous is a snake?

 ****सांप कितना जहरीला होता है*****


सांपो के बारे में हमारे आस पास बहुत ही ज्यादा अंधविश्वास भरा पड़ा है,आज मैं आपको उन सभी अंधविश्वासों का पर्दाफाश करके सच्चाई से रूबरू कराऊंगा।ये अंधविश्वास इतनी गहराई तक लोगों के मन में बैठ गया है कि इसके चलते प्रतिदिन अनेकों लोग अपनी जान गंवा बैठते है।इस पोस्ट में सांपो से जुड़ी पूरी जानकारी है, ये पांच मिनट पढ़ा गया पोस्ट किसी की जान बचा सकता है।


सबसे पहले ये जानते हैं कि सांप कितना जहरीला होता है? वैज्ञानिक रिसर्च में सामने आया है कि लगभग 4000 सांपो की प्रजातियों में मात्र 10 सांप ही ऐसे होते हैं जिनका जहर मनुष्य के लिए जानलेवा होता है, डरिए मत ये दस सांप भी इतने जहरीले नहीं होते हैं कि काटने के तुरन्त बाद इन्सान मर जाय। दुनिया का कोई सांप इतना विषैला नहीं होता है कि उसके काटने के तुरन्त बाद इंसान मर जाय,बेहोशी की हालत तक पहुंचते पहुंचते आधे से एक घंटा लग जाता है यदि एक घंटे के अंदर अस्पताल जाकर एन्टीवेनम ले लें;तो जान बच जाती है।


भारत में सांप काटने से ज्यादा मौत इसलिए होती है क्योंकि यहाँ के लोग समय रहते झाड़फूंक और होम्योपैथिक दवा पिलाने के चक्कर में पड़ जाते हैं;झाड़फूंक, तंत्र-मंत्र के जाल में बिल्कुल नहीं पड़ना चाहिए। यदि जहरीले सांप ने काटा है काटे हुए स्थान पर दो दांत स्पष्ट दिखाई पड़ते हैं।भारत में कोबरा, रसेल वाइपर और करैत जैसे जहरीले सांप पाये जाते हैं। ध्यान रहे सांप कितना भी जहरीला हो तुरन्त मौत नहीं होती है ये बात जान लें, बचने का पूरा मौका रहता है।


ये अफवाह फैलाना बंद करें कि हरसांप के काटने से मौत होती है।इसलिए व्यर्थ डरने से बचें,आधे से ज्यादा लोगों की मौत सांप काटने से नहीं बल्कि डरने से हो जाती है; इस डर से तभी बचा जा सकता है जब सच और झूठ का ठीक ठीक ज्ञान हो। डर और चिन्ता की वजह से शरीर में ऐसे विपरीत हार्मोन्स रिलीज होने लगते हैं जो कि जहर की तरह काम करते हैं फिर इंसान की मौत हो जाती है ।


अब जानते हैं कि सांप काटता क्यों है? सांप तभी काटता है जब उसे अपनी जान खतरे में महसूस होता है,जब उसे दबाया,पकड़ा या छेड़ा जाता है तभी काटता है अन्यथा उसके बगल लेट जाइये फिर भी नहीं छुएगा बशर्ते दबाव न पड़े उसपर। जाहिर सी बात है कि जिसे भी अपनी जान खतरे में महसूस होगा वो बचाव के लिए कुछ न कुछ करेगा फिर चाहे वो सांप हो या कोई अन्य जन्तु। कहीं भी अंधेरे में, झाड़ी में, या कोई ऐसी जगह जो स्पष्ट न दिखाई वहां जाना नहीं चाहिए,और न  ही वहां हाथ,पैर लगाना चाहिए।किसी भी पुरानी चीज को हटाने के लिए डंडे या चिमटा का प्रयोग करना चाहिए;हाथ लगाकर हटाने से खतरा हो सकता है।


आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया का सबसे डरने वाला जीव भी सांप ही है;संयोगवश उसका सामना मनुष्य से हो जाता है वो चाहता नहीं कि सामने आये। यह जीव इंसानी बस्तियों में चूहों या मेढकों के खाने के चक्कर में घुस जाता है।इसलिए जहाँ चूहे और मेंढक होते हैं ये संभावना है कि वहाँ सांप भी आ जाये। ये चूहे के बिलों में घुसकर उनका शिकार करते हैं; सांप हमारे पर्यावरण का अभिन्न मित्र है।इनकी संख्या दिनों दिन कम होती जा रही है क्योंकि जंगल कटते जा रहे हैं जितना ज्यादा जंगल की कटाई होगी उतना ही ज्यादा ये जीव हमारे घरों में आयेंगे इसलिए जंगल,पेड़, पौधों को बचाना बहुत जरूरी है तभी सांप भी बचे रहेंगे अन्यथा एक वक्त ऐसा आयेगा कि ये जीव धरती से विलुप्त हो जायेगा।


सांप दूध नहीं पीता है क्योंकि उसके शरीर में हड्डियाँ नहीं पाई जाती हैं,दूध वही जीव पचा सकता है जिसके शरीर में हड्डियाँ हों;दूध पचाने वाला एंजाइम सांप के अंदर नहीं पाया जाता है यदि जबरदस्ती उसे दूध पिलाया जाय तो उसकी हालत खराब हो सकती है। 


बीन बजाने से सांप नाचता नहीं है क्योंकि सांप के कान नहीं होते हैं।जो सपेरा सांप को घुमाता दिखाता है वो बीन के इधर उधर घुमाने के कारण होता है; सांप बीन का अनुसरण करता है उसकी आवाज का नहीं। अगर सपेरा बीन बजाकर सिर्फ बैठा रहे और बीन को इधर उधर न घुमाये तो सांप भी नहीं घूमेगा। ये जीव सुन नहीं सकते हैं, इंसानों का आभास ये सूंघकर और कंपन सुनकर करते हैं।


सांप के पुच्छ मारने से कुछ नहीं होता है कोई सड़न नहीं पैदा होती है,नाग को मारने से नागिन बदला लेती है ये भी अफवाह है ऐसा कुछ नहीं होता है। वो जीव हैं इंसान नहीं उनका जीवन अपना पेट भरने में ही गुजरता है दुश्मनी निभाने में नहीं;इन अफवाहों से दूर रहें फिर भी जहाँ तक हो सके इन्हें मारना नहीं चाहिए;बचाने का भरसक प्रयास करना चाहिए ।यदि आपने पोस्ट पूरा पढ़ा है तो बहुत बहुत धन्यवाद~ सौरभ

_______________________________________________
[English translation]
****How ​​poisonous is a snake*****

 There is a lot of superstition around us about snakes, today I will expose you to the truth by exposing all those superstitions. This superstition is so deeply ingrained in people's mind that due to this many people lose their lives every day.  Let's sit. This post contains complete information related to snakes, this five minute read post can save someone's life.

 First of all, do you know how venomous a snake is?  Scientific research has revealed that out of about 4000 snake species, there are only 10 snakes whose venom is fatal to humans, do not be afraid, even these ten snakes are not so poisonous that humans die immediately after bite.  No snake in the world is so venomous that a person dies immediately after its bite, it takes half an hour to reach the state of unconsciousness, if within an hour go to the hospital and take antivenom; Then life is saved.

 In India, there are more deaths due to snake bites because people here fall in the trap of sweeping and giving homeopathic medicines in time; One should not fall in the trap of sweeping, tantra-mantra.  If a poisonous snake has bitten, two teeth are clearly visible at the bite site. Poisonous snakes like Cobra, Russell's Viper and Krait are found in India.  Keep in mind that no matter how poisonous the snake is, there is no instant death, know this thing, there is a full chance of survival.

 Stop spreading this rumor that every snake bite causes death. So avoid fear in vain, more than half of the people die not because of snake bite but because of fear;  This fear can be avoided only when there is accurate knowledge of truth and falsehood.  Due to fear and worry, such opposite hormones are released in the body which act like poison and then the person dies.

 Now do you know why snakes bite?  A snake bites only when it feels that its life is in danger, it bites only when it is pressed, caught or teased, otherwise lie down next to it and still will not touch it unless pressure is applied on it.  It is obvious that whoever feels that his life is in danger, he will do something for the rescue, whether it is a snake or any other animal.  One should not go anywhere in the dark, in the bush, or any such place which is not clearly visible, nor should one put hands, feet there. To remove any old thing, stick or tongs should be used; Removal by hand  may be at risk.

 You will be surprised to know that the most feared creature in the world is also a snake; by chance he encounters a human, he does not want to come in front.  This creature enters human settlements in the trap of eating rats or frogs. Therefore, where there are rats and frogs, there is a possibility that snakes also come there.  They hunt rats by burrowing into their burrows;  Snakes are an integral friend of our environment. Their number is decreasing day by day because the forests are getting cut, the more the forest is cut, the more these creatures will come to our homes, so it is very important to save the forest, trees, plants.  Snakes will also survive otherwise a time will come that these creatures will become extinct from the earth.

 The snake does not drink milk because bones are not found in its body, milk can be digested by an organism that has bones; The enzyme that digests milk is not found inside the snake If it is forcefully fed milk, its condition can worsen.  is.

 The snake does not dance by playing the lute because the snake does not have ears. The snake charmer who shows the snake moving is due to the bean moving here and there;  The snake follows the bean, not his voice.  If the snake charmer just sits after playing the bean and does not move the bean here and there, then the snake will not move.  These creatures cannot hear, they make sense of humans by smelling and hearing vibrations.

 Nothing happens by killing a snake's tail, no rot is created, by killing a snake, the serpent takes revenge, this is also a rumor, nothing like this happens.  They are creatures, not humans, their lives are spent only in filling their stomach, not in maintaining enmity; Stay away from these rumors, yet they should not be killed as far as possible; Try your best to save. If you have read the post completely, then a lot  Many thanks~ Saurabh

क्या भूत होते हैं या नहीं?do ghosts exists or not?

 ****क्या भूत होते हैं***

यह विषय हमेशा से ही मानव इतिहास का बड़ा ही रोचक रहा है इस पर अनेको बार बहस छिड़ चुकी है,परन्तु  लोग अभीतक यह सवाल पूछते हैं कि क्या भूत होते हैं? मेरा इस पर क्या रिसर्च है आज इसका मैं पर्दाफाश करूंगा,मेरी ये कोशिश है कि आपको इस अंधविश्वास के दलदल से निकाल पाऊं, ताकि आप सुखी,निडर जीवन जी सकें।


आप सबको पता होगा कि भूत का अर्थ होता है बीता हुआ, जो बीत चुका है उसी को भूत कहते हैं।भूत के बारे में लोगों का कई प्रकार का मत है कुछ लोग भूत के अस्तित्व से साफ इंकार करते हैं, तो दूसरी तरफ कुछ लोग पक्का मानते हैं कि भूतों का अस्तित्व है; वहीं तीसरी तरफ कुछ लोग भूत को एक ऊर्जा की तरह मानते हैं इनमें पैरानार्मल इन्वेस्टिगेटर लोग आते हैं।जो इन्फ्रारेड वायस को सुनकर भूतों के अस्तित्व पर मुहर लगाते हैं।


इन भूतों से डराने में सबसे बड़ी भूमिका यदि किसी की है तो वो है हारर फिल्मों, सीरियलों और कहानियों की। जब भी कोई इंसान भूत का नाम सुनता है या मन में कल्पना करता है तो वही टीवी वाला भूत नजर के सामने आ जाता है;कभी कभी ये डर इतना हावी हो जाता है कि व्यक्ति डर कर बेहोश हो जाता है यहां तक कि कुछ मामलों कई लोगों की जान भी जा चुकी है।यह कुछ नहीं सिर्फ दिमाग की फिजूल कल्पना का नतीजा है। हमारा दिमाग बहुत शक्तिशाली है वैज्ञानिक रिसर्च में ये सामने आया है कि जब कोई इंसान अंधेरे में या वैसे ही काफी एकाग्र होकर अपनी कल्पनाशक्ति से जो चित्र दिमाग में बनाता है वही सामने दिखाई पड़ने लगता है,भूत से डरने वालों के साथ यही होता है।अर्थात यहाँ से ये बात समझ आती है कि मनुष्य की कल्पनाशक्ति इतनी प्रबल है कि वो अंधेरे में भूत जैसा चेहरा प्रकट कर सकती है।


जो लोग जवानी में ही किसी दुर्घटनावश या बीमारी से मर जाते हैं बताया जाता है कि वो भूत बनकर डराते हैं ऐसा मैंने कई लोगों से सुना है जबकि सच्चाई ये है कि जवान लोग अपने जीवन में काफी सक्रिय रहते हैं;इनका समाज में अपने आस पास के लोगों के पास आना जाना और मिलना जुलना लगा रहता है।इस दशा में अगर अचानक वो इंसान मर जाता है तो उसकी यादें जल्दी नहीं मिटती हैं लोगों का शरीर उन्हें महसूस करता है; खासकर घर परिवार वालों और पास पड़ोस वालों को,उसका याद आना या स्वप्न स्वाभाविक है जो कि हमेशा लोगों से मिलता जुलता था। बस इतने को लोग कहते हैं कि वो भूत बनकर आया था और मुझे डरा रहा था, फिर पंडित,ओझा,तांत्रिक,झाडझफूंक, तंत्र, मंत्र, ताबीज का खेल शुरू होता है। इसी अंधविश्वास के चक्कर में धन, समय की पर्याप्त बर्बादी होती है।महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटनाएँ भी सामने आती हैं।बताया जाता है कि बूढ़े लोग मरते हैं तो वो भूत, प्रेत नहीं बनते हैं जबकि इसका सच ये है कि बूढ़े लोग कम सक्रिय होने की वजह से लोगों की नजर से दूर रहते हैं इस वजह से उनका जाना किसी को डरावना नहीं लगता।


ताबीज,तंत्र से कुछ नहीं होता बस जो लोग झूठ से डरे थे उन्हें ये भरोसा दिला दिया जाता है कि अब किसी प्रेत का साया तुम पर नहीं आयेगा; बस ये ताबीज गले में लटका लो। जबकि सच्चाई ये है कि भूत,प्रेत जैसा कोई साया था ही नहीं, जो चीज था ही नहीं उससे बचाने का तरीका बताते हैं ये तांत्रिक,मौलवी,ओझा जैसे धूर्त और पाखंडी लोग।


अंततः यही कहूंगा कि भूत, प्रेत, जिन्न, चुड़ैल जैसी कोई चीज नहीं होती है।जिसने भी इनको देखने का दावा किया है वो अधूरी बात करता है न तो उसके पास कोई सबूत होता है कि साबित कर दे, वो बढ़ा चढ़ाकर इसलिए झूठ को फैलाता है ताकि उसपर सबका ध्यानाकर्षण हो,उसे प्रसिद्धि मिले। कुछ तो लोगों को डराकर मजा लेने के लिए बताते हैं कि मैंने भूत देखा है; ध्यान रखिए अफवाहें बहुत तेज फैलती हैं सच बहुत देरी से पहुंचता है। क्योंकि अफवाहें     मजेदार,रोचक,डरावनी,रोंगटे खड़े करने वाली होती हैं इसलिए लोग ध्यान से सुनते हैं और यकीन कर लेते हैं।

जब सच सामने आता है तो सारा चमत्कार बिल्कुल साधारण लगने लगता है क्योंकि कोई चीज तभी तक मजेदार और कौतूहल पैदा करती है जब तक वो परदे में रहती है; जैसी ही पर्दा खुल जाता है सारा कौतूहल चन्द मिनटों में खत्म हो जाता है।


'शंका ही भूत है' ये कहावत ऐसे ही प्रसिध्द नहीं है इसमें सच्चाई है आज इसी बात को वैज्ञानिकों ने भी साबित किया है।इस पोस्ट का उद्देश्य अंधविश्वास को खत्म करके लोगों के अन्दर जागरूकता का संचार करना है; भूतों के बारे में आपको क्या लगता है कमेंट करके जरूर बतायें ~ सौरभ


पढ़ने के लिए धन्यवाद,,

_______________________________________________

[English translation]

****What are ghosts***

 This topic has always been very interesting in human history, it has been debated many times, but people still ask this question, are there ghosts?  What is my research on this, today I will expose it, it is my effort to get you out of this superstition quagmire, so that you can live a happy, fearless life.


 You all will know that the meaning of ghost is past, that which has passed is called ghost. People have many types of opinion about ghost, some people clearly deny the existence of ghost, on the other hand some people  firmly believe that ghosts exist;  On the other hand, some people consider ghosts as an energy, in which paranormal investigators come. Those who listen to the infrared voice and stamp the existence of ghosts.


 If anyone has the biggest role in scaring these ghosts, it is that of horror films, serials and stories.  Whenever a person hears the name of a ghost or imagines it in the mind, the same TV ghost comes in front of sight; Sometimes this fear becomes so dominant that the person becomes unconscious due to fear, even in some cases many  People's lives have also been lost. This is nothing but the result of the fuzzy imagination of the mind.  Our brain is very powerful, it has come to the fore in scientific research that when a person becomes very concentrated in the dark or similarly, the picture that he creates in the mind with his imagination, the same thing happens to those who are afraid of ghosts.  That is, from here it is understood that the imagination of man is so strong that it can reveal a face like a ghost in the dark.


 People who die in their youth due to some accident or disease, it is said that they scare as ghosts, I have heard this from many people, while the truth is that young people are very active in their life;  People keep coming and going and meeting. In this condition, if that person dies suddenly, then his memories do not fade away quickly; people's body feels them;  Especially for family members and close neighbors, it is natural to remember or dream of him which was always similar to the people.  Just so many people say that he had come as a ghost and was scaring me, then the game of pandit, exorcist, tantrik, flicker, tantra, mantra, amulet starts.  In this superstition, there is a substantial waste of money, time. Incidents of sexual abuse with women also come to the fore. It is said that when old people die, they do not become ghosts, whereas its truth is that old people  Due to being less active, they stay away from the eyes of the people, because of this no one finds their departure scary.


 Nothing happens with amulets, tantras, only those who were afraid of lies are assured that now the shadow of any ghost will not come on you;  Just hang this amulet around your neck.  Whereas the truth is that there was no shadow like ghost, phantom, these sly and hypocritical people like tantrik, cleric, exorcist, tell how to save from what was not there.


 Ultimately I will say that there is no such thing as a ghost, a phantom, a jinn, a witch. Whoever claims to have seen them talks incompletely, neither does he have any evidence to prove it, that is why he exaggerates the lie.  Spreads so that everyone's attention is on him, he gets fame.  Some people tell people to have fun by intimidating that I have seen a ghost;  Remember, rumors spread very fast, the truth reaches very late.  Because rumors are funny, interesting, scary, goosebumps, people listen carefully and believe them.

 When the truth comes out, the whole miracle seems quite ordinary because something creates fun and curiosity as long as it remains on the screen;  As soon as the curtain is opened, all the curiosity ends in a few minutes.


 This proverb 'doubt is ghost' is not as famous as this, it has truth in it. Today, scientists have proved the same thing. The purpose of this post is to spread awareness among people by eliminating superstition;  What do you think about ghosts, do tell by commenting ~ Saurabh


 thanks for reading,




गुरुवार, 24 जून 2021

स्वर्ग-नरक क्या है? what is heaven and hell?

 -----स्वर्ग नरक क्या है-----

धार्मिक लोगों के जहन में यह धारणा अभी तक बनी हुई है।उन्हें लगता है कि स्वर्ग और नरक जैसा भी कुछ है जहां उन्हें अपने बुरे कर्मों की सजा और अच्छे कर्मों का इनाम मिलता है। आज इस बारे में पड़ताल करेंगे कि आखिर स्वर्ग-नरक क्या है? यह धारणा लोगों के बीच में क्यों और कैसे आई? 


शुरूआत में जब इंसान आदिम(जंगली) अवस्था से निकलकर सामाजिक प्राणी बना तो इंसानों के झुंड में अच्छे लोगों के साथ-साथ कुछ जिद्दी,गुंडे,निर्दयी टाइप के दरिंदे भी थे जो कि दूसरों को कष्ट पहुंचाकर और प्रताड़ित करके उनका हक छीनते थे।हालांकि उस समय कानून, प्रशासन जैसा कोई नियंत्रण स्थापित नहीं था।इस वजह से अपराधी मनबढ़,स्वतंत्र और निडर होकर अपराध करते थे।इन अपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए नरक का डर दिखाना शुरू किया गया। जैसा जघन्य अपराध वैसा ही भयंकर नरक बताया गया,ताकि अपराधियों के मन में खौफ हो और वो अपराध करना बन्द कर दें। इस तरह नरक की धारणा समय के साथ लोगों के बीच दृढ़ हो गयी। 


जो लोग नेक,अच्छा कार्य कर रहे थे उनको प्रोत्साहित करने के लिए स्वर्ग का लालच दिया गया ताकि वो अपना स्वभाव न बदलें;परोपकार और भलाई का काम जीवनपर्यन्त करते रहें।


 स्वर्ग की धारणा लोगों के बीच में आने का एक कारण और है।जो लोग अपना यह जीवन दुखों और कष्ट से गुजार रहे थे या यूं कहें कि जो लोग अपना जीवन कष्टमय बना लिये थे। उन्हें यह प्रलोभन दिया गया कि आपको यहाँ से जाने के बाद स्वर्ग मिलेगा जहां आप अपनी मनपसंद चीजेँ, खाना, पहनना, घूमना, सेक्स करना, शराब आदि सभी भौतिक सुख का आनंद सदैव उठायेंगे।वहाँ किसी भी प्रकार के दुख और समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।ऐसा इसलिए किया गया ताकि वह इंसान जो ठीक से जी नहीं सका वो शांति और चैन से मर सके। इसके पीछे दूसरा कारण था 'अपना धंधा चमकाना' पाखंडी और धूर्त स्वर्ग दिलाने के नाम पर अपना पेट भरने लगे;इस तरह इस धारणा को पीढ़ी दर पीढ़ी लगातार आगे बढ़ाया गया।यह काल्पनिक धारणा और धंधा जनमानस के बीच अभी स्थापित है।


 मेरा मानना ये है कि जो लोग वास्तव में अच्छे हैं वो बिना स्वर्ग के प्रलोभन के दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं। दरहकीकत वही लोग अच्छे हैं जो बगैर इनाम की परवाह किये दूसरों के साथ अच्छा, नेक और परोपकार का कार्य करते हैं। वहीं दूसरी तरफ अपराधियों की बात करें तो उन्हें नरक का भय तो बिल्कुल भी नहीं है।जो डर है भी तो वो कानून का डर है जिसकी वजह से अपराध पर पूरा तो नहीं पर काफी हद तक नियंत्रण है।आप वैसे ही कल्पना कीजिए कि जब स्वर्ग नरक का डर लोगों में होता तो कानून बनाने की जरूरत ही क्यों पड़ती? ये तरीका वर्तमान समय में सिर्फ ठगने, लूटने का जरिया बनकर रह चुका है।वास्तविकता के धरातल पर जीने वाले लोग स्वर्ग,नरक की इन कल्पनाओं से बाहर आ चुके हैं। अब आपकी बारी है,ये मेरे व्यक्तिगत विचार हैं स्वर्ग और नरक के बारे में आपको क्या लगता है कमेंट करके जरूर बतायें ~सौरभ 


पढ़ने के लिए धन्यवाद, 

__________________________________________

{English translation}

----------what is heaven hell------------

 This belief remains in the mind of religious people till now. They think that there is something like heaven and hell where they get punishment for their bad deeds and reward for good deeds.  Today we will investigate about what is heaven and hell?  Why and how did this notion come among the people?


 In the beginning, when humans came out of the primitive (wild) state and became a social animal, there were good people in the herd of human beings along with some stubborn, hooligans, ruthless type of rogues who snatched their rights by harassing and harassing others.  However, at that time no control like law, administration was established. Because of this the criminals used to commit crimes without fear, fear and fear. To control these criminal activities, fear of hell was started to be shown.  As a heinous crime, the same terrible hell was told, so that the criminals should have fear and stop committing the crime.  In this way the notion of hell became firm among the people over time.


 Heaven was tempted to encourage those who were doing righteous, good deeds so that they would not change their nature; continue to do charity and good deeds throughout their lives.


  The concept of heaven is another reason to come among the people. Those who were passing their life through sorrows and troubles or rather those who had made their life difficult.  They were tempted that after leaving here you will get heaven where you will always enjoy all the material pleasures of your choice, eating, wearing, walking, having sex, alcohol etc. There will not be any kind of suffering and problem.  This was done so that the person who could not live properly could die peacefully and peacefully.  The second reason behind this was 'to shine your business' hypocrites and rascals started filling their stomach in the name of getting heaven; In this way this notion was continuously carried forward from generation to generation. This imaginary notion and business is still established among the public.


  I believe that people who are really good treat others well without being tempted by heaven.  Only those people are good who do good, noble and benevolent work with others without caring about the reward.  On the other hand, when we talk about criminals, they have no fear of hell at all. Whatever fear is there, it is fear of law, due to which crime is not completely controlled but to a great extent. Imagine in the same way that when  If people were afraid of heaven and hell, then why would there be a need to make laws?  In the present time, this method has remained only as a means of cheating, robbing. People living on the surface of reality have come out of these fantasies of heaven and hell.  Now it's your turn, this is my personal opinion, what do you think about heaven and hell, please tell by commenting~ Saurabh


 thanks for reading,


गुरुवार, 3 जून 2021

नास्तिक बनने के दस फायदे।Ten benefit of becoming an atheist.

 ज्यादातर धार्मिकों का ये सवाल रहता है कि वो नास्तिक क्यों बनें? नास्तिक होने से क्या फायदा है।आज इस लेख में मैं नास्तिक होने के फायदे के बारे में आपको बताऊंगा-

1.आत्मनिर्भर जीवन:- ईश्वर ,अल्लाह ,गाड और किस्मत,भाग्य,नसीब के जंजाल से छुटकारा मिल जाता है।खुद पर तथा अपने कर्म,बाहुबल पर भरोसा करना आ जाता है।

2.भूत ,प्रेत,चुड़ैल,जिन्न से छुटकारा:- नास्तिक बनने के कुछ दिनों बाद आपको भूत प्रेत जिन्न शैतान आदि से बिल्कुल छुटकारा मिल जाता है।ये याद कराने पर याद आता है कि भूत,प्रेत,जिन्न भी होते हैं।भूत पकड़ने का डर समाप्त हो जाता है रात में कहीं भी आओ जाओ कोई डर नहीं रहता।

3.नजर टोने,टोटके,तंत्र ,मंत्र,चमत्कार से छुटकारा:- नास्तिक बनने के बाद से नजर,टोना,टोटका,तंत्र,मंत्र का प्रभाव होना समाप्त हो जाता है।अब आप बेफिक्र होकर बिना डरे कहीं भी आ जा सकते हैं।खाने पीने में भी आप मजे से खा पी सकते हैं।

4.पूजा,पाठ,आरती,यज्ञ,हवन,से छुटकारा:- नास्तिक बनने के बाद आप इन फिजूल के कामों को करने से बच जाते हैं और यही समय आप अपने आप को बेहतरीन बनाने में,जीवन को मस्ती से बिताने में लगा देते हैं।

5. ग्रह,नक्षत्र,शनि,राहु,केतु से छुटकारा:- नास्तिक बनने के बाद आप पर शनि,राहु,केतु  ग्रहों के घातक प्रभाव से बच जाते हैं और आपका ढेर सारा पैसा और समय बच जाता है।

6. फालतू की परम्पराओं,प्रथाओं,रूढ़िवादियों से छुटकारा :- नास्तिक बनने के बाद आप वही करेंगे जो अच्छा और जरूरी हो,दूसरों के कहने पर या समाज के प्रभाव में आकर  पाखंड करना नास्तिकता की श्रेणी में नहीं आता है।

7. पर्याप्त धन,समय, और ऊर्जा की बचत:- नास्तिक बनकर आप अपना काफी पैसा,समय और ऊर्जा बचा लेते हैं; यह आपके जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाने में लगा देते हैं।

8.जीवन जीने की भरपूर आजादी:- नास्तिक बनने के बाद आप अपने जीवन को पूरी आजादी,उल्लास और हर्ष के साथ जी पाते हैं,क्योंकि अब आप सभी मानसिक गुलामी को छोड़ चुके होते हैं। तंत्र ,मंत्र,नजर,टोना,टोटका,काला जादू,भूत,प्रेत,जिन्न,राहु,केतु,शनि, आदि बलाओं से मुक्त निडर होकर जीने लगते हैं।

9. आस पास की घटनाओं को जानने की सही समझ विकसित होना:- नास्तिक बनने के बाद आप वैज्ञानिक तरीके से सोचना शुरू कर देते हैं,किसी भी घटना का असली कारण क्या है ये जानने का स्वभाव आ जाता है।सूर्यग्रहण,चन्द्रग्रहण जैसी वैज्ञानिक घटनाओं को जानना शुरू कर देते हैं।कुल मिलाकर कहें तो आप सत्य तक पहुंचने की कोशिश करते हैं।

10. बाबाओं,तांत्रिकों,पंडित,मौलवी,फकीर से छुटकारा:- नास्तिक बनने के बाद आप ढोंगी बाबाओं,तांत्रिकों और पंडित,पुजारियों के जंजाल से मुक्त हो जाते हैं।आये दिन खबर आती रहती है कि 'फला बाबा लड़कियों के यौन शोषण के जुर्म में गिरफ्तार' ये सच है ।लगभग 99% बाबा महिलाओं का शोषण करने,धन कमाने की लालच में आकर ये पाखंड का धन्धा शुरू कर देते हैं।आस्थावान और मानसिक गुलाम पुरूष महिला इनके पाखंड का शिकार बन जाते हैं।

नास्तिक बनने के और भी फायदे हैं इसे पढ़ने के लिए हमारे ब्लाग के और पोस्ट देखें।

धन्यवाद,,

__________________________________________

[English translation]

The question of most religious people remains that why should they become an atheist?  What is the benefit of being an atheist. Today in this article I will tell you about the benefits of being an atheist-


 1. Self-reliant life: - One gets rid of God, Allah, Gad and the chains of luck, fortune, luck. It comes to rely on oneself and one's own karma, muscle power.


 2. Get rid of ghosts, phantoms, witches, jinns:- After a few days of becoming an atheist, you get absolutely rid of ghosts, ghosts, jinn, devil etc. On remembering this, you remember that there are ghosts, ghosts, jinns too. Ghosts  The fear of being caught ends, come anywhere in the night and there is no fear.


 3. Get rid of sorcery, tricks, tantra, mantra, miracle:- After becoming an atheist, the effect of sight, sorcery, trick, tantra, mantra ceases to exist. Now you can come anywhere without any fear.  You can eat and drink with pleasure even while eating and drinking.


 4. Worship, recitation, aarti, yajna, havan, get rid of:- After becoming an atheist, you are saved from doing these useless things and this time you spend in making yourself the best, spending life with fun  Huh.


 5. Get rid of planets, constellations, Saturn, Rahu, Ketu:- After becoming an atheist, you are saved from the harmful effects of planets Saturn, Rahu, Ketu and you save a lot of money and time.


 6. Get rid of unnecessary traditions, customs, orthodoxy: - After becoming an atheist, you will do what is good and necessary, doing hypocrisy at the behest of others or coming under the influence of society does not come under the category of atheism.


 7. Save enough money, time, and energy:- By becoming an atheist you save yourself a lot of money, time and energy;  They invest in making your life better and happier.


 8. Full freedom to live life:- After becoming an atheist, you are able to live your life with complete freedom, gaiety and joy, because now you have left all mental slavery.  Tantra, Mantra, Eye, Sorcery, Toka, Black magic, Ghost, Phantom, Jinn, Rahu, Ketu, Shani, etc. start living fearlessly.


 9. Developing the right understanding of knowing the events around:- After becoming an atheist, you start thinking in a scientific way, the nature of knowing what is the real reason of any event comes. Scientists like solar eclipse, lunar eclipse  Let's start knowing the events. On the whole, you try to reach the truth.


 10. Get rid of Babas, Tantriks, Pandits, Maulvi, Mystics:- After becoming an atheist, you are freed from the web of hypocritical Babas, Tantriks and Pandits, Priests. The news keeps coming every day that 'Fala Baba sexually abuses girls'  Arrested in the crime of 'This is true. About 99% Baba, in the greed of exploiting women, earning money, they start the business of hypocrisy. Faithful and mental slave men and women become victims of their hypocrisy.


 To read more benefits of becoming an atheist, visit our blog.


 Thank you,,


कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है या बुरा?

 **कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है बुरा** आज मैं उस मुद्दे पर लिखने जा रहा हूं जो कि आजकल की युवा पीढ़ी के लिए जानना बहुत जरूरी है ह...