शनिवार, 27 फ़रवरी 2021

नास्तिक बनना क्यों जरूरी है?

 नास्तिक होना क्यों जरूरी है?[Why is it important to be an atheist?]

नास्तिकता इसलिए जरूरी है क्योंकि आस्तिकता मानव जाति और पर्यावरण के लिए घातक है। धार्मिक होना मतलब नफरत और भेदभाव का पोषण करना, क्योंकि एक धर्म की मान्यता और कर्मकाण्ड दूसरे धर्म से बिल्कुल अलग होता है प्रत्येक धर्म अपनी मान्यताओं को अच्छा और दूसरे की धार्मिक मान्यताओं को गलत और बेबुनियाद साबित करता है इस प्रकार नफरत और भेदभाव उत्पन्न होता है।

 प्रत्येक धार्मिक ये चाहता है कि उसके धर्म का वर्चस्व सबसे ज्यादा हो, उसे मानने वालों की संख्या अधिक हो इसके लिए वो दूसरों को क्षति पहुँचाने से भी पीछे नहीं हटता।

पाखंडवाद का बढ़ावा - नये दूसरा कारण है इसकी आड़ में आये दिन लाखों महिलाओं का यौन शोषण होता रहता है खुद को ईश्वर,अल्लाह का एजेंट बताने वाले बाबा और मौलवी दिन भर ठगी का जाल फैलाकर भोली भाली अशिक्षित जनता को लूटते रहते हैं एवं उनका शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक शोषण करते हैं। सारे पाखंडवाद की जड़ ही आस्तिकता है क्योंकि जब कोई ईश्वरी सत्ता और चमत्कार में भरोसा करने लगता है तो वह स्वयमेव ही पाखंडवाद के दलदल में धँसा चला जाता है।

वैज्ञानिकता में अवरोधक -ईश्वरीय मान्यता अपने साथ, भाग्य, स्वर्ग, नर्क, परलोक, पुनर्जन्म, आत्मा जैसी मान्यताओं का पोषण करती है। भाग्यवादी इंसान कभी कोई नयी खोज नहीं कर सकता क्योंकि उसने सबकुछ भाग्य भरोसे छोड़ दिया है तो उसके खुद को करने के लिए कुछ बचता ही नहीं।

विज्ञान हर घटना की गहराई तक जाकर उसे जानने की कोशिश में लगा रहता है और यह प्रयास तब तक जारी रहता है जबतक कि कोई सटीक निष्कर्ष प्राप्त हो जाता है।

जनसंख्या वृद्धि में सहायक - मैंने कई धार्मिक लोगों से सुना है कि बच्चे अल्लाह/ईश्वर की मर्जी से पैदा होते हैं जबकि ऐसा कुछ नहीं है पांच रूपये का कंडोम खरीद कर भी ईश्वर अल्लाह की मर्जी को रोका जा सकता है। बच्चे इंसान की मर्जी से पैदा होते हैं इसमें ईश्वर अल्लाह की कोई भूमिका नहीं है इंसान चाहे तो धरती से इंसानी प्रजाति समाप्त हो सकती है ऐसी वैज्ञानिक समझ सबके पास होना जरूरी है।

स्वतंत्र सोच में बाधक - धार्मिकता स्वतंत्र सोच में सदैव बाधा डालती है क्योंकि धार्मिक ग्रन्थों एवं तथाकथित धार्मिक ठेकेदारों द्वारा सदैव बच्चों के दिमाग का ब्रेनवाश किया जाता है उन्हें तरह-२ की बंदिशों और सीमाओं में रहने को विवश किया जाता है जबकि ऐसा होना किसी के लिए संभव नहीं है मनुष्य एक स्वच्छंद प्राणी है स्वतंत्रता जीने के लिए जरूरी है फिर चाहे वो विचारों की हो या अधिकारों की।

यहाँ मेरे कहने का ये उद्देश्य बिल्कुल भी नहीं है कि इंसान चाहे जो भी करे उसे रोका न जाय,मेरा तात्पर्य है कि इंसान को कानून और संविधान के दायरे में रहकर जीवन निर्वहन करना चाहिए। परन्तु धार्मिकता में ऐसा नहीं है ये लोग मनुष्य की मूलभूत जरूरतों पर बंदिश लगाते हैं।

इतना तो तय है कि नास्तिकता अपनाकर इंसान मानसिक गुलामी से आजाद होकर खुद को हल्का एवं आरामदायक महसूस करता है।
लेखक - सौरभ पाठक 'स्वतंत्र'

'''""""""""""""""""""'""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
[English translation]
Why is it important to be an atheist?
 Atheism is necessary because theism is fatal to mankind and the environment.  Being religious means nurturing hatred and discrimination, because the belief and ritual of one religion is completely different from another religion. Each religion proves its beliefs to be good and the religious beliefs of the other are wrong and baseless, thus hatred and discrimination arise.  .
  Every religious wants that his religion has the highest dominance, the number of those who believe in him is high, so that he does not back down from harming others.
 Promotion of hypocrisy - The new reason is that millions of women are being sexually exploited every day under the guise of this, Baba and Maulvi who call themselves God, agents of Allah, spread a network of cheats throughout the day and keep looting the innocent illiterate people and their physical  They do mental and economic exploitation.  The root of all hypocrisy is theism because when one starts believing in divine authority and miracles, he / she automatically gets caught in the quagmire of hypocrisy.
 Blocker in Scientology - Divine belief, along with it, nourishes beliefs like fate, heaven, hell, otherworldly, rebirth, soul.  A fortunate person can never make a new discovery because he has left everything to his fate, then there is nothing left for him to do himself.
 Science goes to the depths of every event and tries to know it, and this effort continues until an accurate conclusion is reached.
 Helpful in population growth - I have heard from many religious people that children are born on the will of Allah / God, whereas there is nothing that can be stopped by buying the condom of five rupees even by the will of God Allah.  Children are born on the will of human beings, there is no role of God in this, it is necessary for everyone to have a scientific understanding of humans, if a human species can be eliminated from the earth.
 Disrupts free thinking - Righteousness always impedes independent thinking because the minds of children are always brainwashed by religious texts and so-called religious contractors.  It is not possible for man to be a free animal, it is necessary to live freedom, whether it is of ideas or rights.
 Here I have no purpose to say that whatever a person does, it should not be stopped, I mean that a human being should live within the ambit of law and constitution.  But this is not the case in righteousness, these people place restrictions on the basic needs of human beings.
 This much is certain that by adopting atheism, a person frees himself from mental slavery and feels light and comfortable.
Writer:- Saurabh pathak'independent'

सोमवार, 22 फ़रवरी 2021

नास्तिकता का इतिहास/History of Atheism

 नास्तिकता का इतिहास-Hindi and English

जब से इंसान खानाबदोश आदिम जीवन से सामाजिक जीवन में प्रवेश किया तब से उसके मन में अपने आसपास हो रही घटनाओं को जानने की जिज्ञासा उत्पन्न हुई, इस प्रकार वैदिक काल तक आते आते मनुष्य पूर्ण विकसित हो चुका था।

इसी दौरान प्रसिद्ध नास्तिक आचार्य चार्वाक का नास्तिक दर्शन प्राप्त होता है। भारतीय इतिहास में गौतम बुद्ध का नाम बड़े ही गर्व से लिया जाता है ये बौद्ध धर्म के प्रणेता एवं नास्तिक/प्राकृतिक जीवनशैली के बहुत बड़े पक्षधर थे इन्होंने अपने उपदेश से दुनिया भर में बड़ा बदलाव लाया। प्राचीन काल में नास्तिकता को बहुत बड़ा अपराध माना जाता था तथा समाज एवं समुदाय के खिलाफ जाने पर कठोर दण्ड देने का प्रावधान था यदि कोई ऐसा दुस्साहस करता था तो उसे शारीरिक दंड देने के साथ-२ मृत्यु दंड देने से परहेज नहीं किया जाता था।पाश्चात्य सभ्यता में ऐसे अनेकों उदाहरण मिलते हैं जिसमें ईश्वरीय मान्यता के खिलाफ जाने पर ब्रूनो को जिंदा जला दिया गया था। गैलीलियो जिन्होंने पृथ्वी का घूर्णन और ग्रहों के परिक्रमा करने की सटीक जानकारी दी थी उनको भी जेल में डाल दिया गया था। इसी प्रकार अनेक वैज्ञानिकों जैसे अल्बर्ट आइंस्टीन, सर आइजक न्यूटन,स्टीफन हाकिन्स के तथ्यों और खोजों से ईश्वरी मान्यता को कठोर चुनौती मिली। यहाँ तक कि स्टीफन हाकिंग ने स्पष्ट रूप से बताया कि इस ब्रह्माण्ड के निर्माण,संचालनऔर विकास में बिग-बैंग घटना का योगदान है इसमें किसी भी ईश्वर अल्लाह या गाड की कोई दायित्व नहीं है ईश्वरी सृष्टि की कल्पना पूर्णतः कपोलकल्पित एवं मनगढ़न्त है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि हर प्राकृतिक घटना किसी भौतिकी नियम की वजह से होती है। आज से सौ दो सौ साल पहले हमारे पास कम साक्ष्य था ये साबित करने के लिए कि पृथ्वी का निर्माण कैसे हुआ? ब्रह्माण्ड अस्तित्व में कैसे आया? मनुष्य की उत्पत्ति कैसे हुयी?पानी कैसे बना? आज इन सभी प्रश्नों का वैज्ञानिक जवाब उपलब्ध है जरूरत सिर्फ उसे पढ़ने और समझने की है।

वैज्ञानिक तथ्य और सत्य चाहे जो भी हो पर किसी चीज का ज्ञान न हो तो इसका ये अर्थ बिल्कुल भी नहीं है उसे किसी अज्ञात शक्ति या ईश्वर ने बनाया। लोग यही भूल करते हैं कि उन्हें जिस बारे में ज्ञान नहीं होता उसे किसी अज्ञात शक्ति के द्वारा कृत मानकर अपनी जिज्ञासा को विराम दे देते हैं क्योंकि मन को शान्त कराने के लिए उसे कोई न कोई वजह बताना जरूरी होता है फिर चाहे वो झूठ पर आश्रित ही क्यों न हो। मनुष्य की सोच खोजी प्रवृत्ति का है इसीलिए वह किसी सटीक निष्कर्ष तक पहुंचने तक खोजने में लगा रहता है।

जबतक वैज्ञानिक क्रांति नहीं थी तब तक धर्मों की काल्पनिक धारणा ही बताने और सुनाने के लिए मौजूद था परन्तु अब ऐसा नहीं है निरन्तर वैज्ञानिक अन्वेषणों से हर घटना की परत दर परत जानकारी प्राप्त की जा रही है।

आज वो दौर है जहाँ लाखों करोड़ो की संख्या में लोग नास्तिकता को अपनाकर खुशहाल जिन्दगी जी रहे हैं।

लेखक:- सौरभ पाठक 'स्वतंत्र'

'''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''

[English translation]

History of Atheism

 Ever since humans entered social life from nomadic primitive life, the curiosity arose in their minds to know the events happening around them, thus by the time of Vedic period, man had become fully developed.

 At the same time, atheist philosophy of the famous atheist Acharya Charvak is obtained.  Gautam Buddha's name is taken with great pride in Indian history. He was a great proponent of Buddhist religion and atheist / natural lifestyle. He brought a big change around the world with his teachings.  In ancient times, atheism was considered a great crime and there was a provision for severe punishment for going against the society and the community. If someone used to do such an audacity, then he was not to be punished with physical punishment - 2 death penalty was avoided.  Many such examples are found in Western civilization in which Bruno was burnt alive when he went against divine belief.  Galileo, who gave accurate information about the rotation of the Earth and orbiting planets, was also imprisoned.  Similarly, the recognition of God was challenged hard by the facts and discoveries of many scientists like Albert Einstein, Sir Isaac Newton, Stephen Hawkins.  Even Stephen Hocking clearly stated that the creation, operation and development of this universe has contributed to the Big Bang event. There is no obligation of any God, Allah or God, to imagine the creation of God completely imagined and concocted.

 Scientists said that every natural phenomenon is caused by a physics law.  A hundred and two hundred years ago, we had little evidence to prove how the Earth was formed.  How did the universe come into existence?  How did humans originate? How did water become?  Today, scientific answers are available to all these questions, only need to read and understand it.

 Whatever may be the scientific facts and truth but there is no knowledge of anything, it does not have any meaning at all, it was created by some unknown power or God.  People tend to forget that what they do not have knowledge about, by thinking about it by some unknown power, they cease their curiosity because in order to calm the mind it is necessary to give some reason or the other, whether it is dependent on falsehood.  Why not?  Man's thinking is of investigative tendency, so he keeps searching till he reaches a precise conclusion.

 Till there was no scientific revolution, till then only the imaginary concept of religions was available to tell and tell, but now it is not so that every incident is being obtained layer by layer through scientific investigations.

 Today is the period where millions of crores of people are living a happy life by adopting atheism.

 Author: - Saurabh Pathak 'Independent'

रविवार, 21 फ़रवरी 2021

नास्तिकता क्या है?What is Atheism?

 नास्तिकता क्या है?What is Atheism?

नास्तिक शब्द की उत्पत्ति आस्तिक शब्द के विरोधाभास के रूप में हुई,आस्तिक शब्द का अर्थ होता है' ईश्वरीय मान्यता और चमत्कारों में यकीन करने वाला'।

'इस प्रकार नास्तिक का अर्थ हुआ ऐसा मनुष्य जो कि ईश्वरीय मान्यता एवं किसी भी चमत्कार में विश्वास नहीं करता'।

नास्तिक वो ही बन सकता है जो कि पहले से आस्तिक रह चुका हो, यानि जो व्यक्ति पहले ईश्वरीय मान्यता और चमत्कारों में यकीन करता था परन्तु सच्चाई जानने के बाद वो इन काल्पनिक और निराधार बातों से विमुख हो चुका हो, असल मायने में वही सच्चा नास्तिक है।

जिसको ईश्वरीय सत्ता और चमत्कारों के बारे में कोई ज्ञान न हो, वो न तो आस्तिक और न ही नास्तिक की श्रेणी में आता है। ऐसा व्यक्ति प्रकृतिवादी होता है। इस श्रेणी में मनुष्य के अलावा पृथ्वी के अन्य सभी प्राणी एवं जीव जन्तु आते हैं। इस विषय पर मैने एक अन्य शीर्षक 'नास्तिक और प्रकृतिवादी में अन्तर' में स्पष्ट किया है।

नास्तिक का उद्देश्य आस्तिकता का विरोध करना नहीं है अपितु आस्तिक जीवनशैली का त्याग करके जीना ही नास्तिकता है। नास्तिक किसी को बनाया नहीं जा सकता है, जो व्यक्ति तर्कशील एवं खोजी प्रवृत्ति का होता है अधिक संभावना है कि वो नास्तिक बन जाय।

वास्तव में जब किसी मनुष्य का जन्म होता है तो वो न तो आस्तिक होता है और न ही नास्तिक। बच्चे के मस्तिष्क ईश्वरीय सत्ता और चमत्कार जैसी निराधार बातों का ज्ञान परिवार, समाज और वातावरण से ठूंस दिया जाता है। इसमें प्रमुख भूमिका टीवी सीरियलों का है इसके माध्यम से काल्पनिक घटनाओं को जीवन्त रूप से दिखाकर बच्चों के दिमाग का ब्रेनवाश कर दिया जाता है,परिणामस्वरूप एक छोटा नादान,अबोध बालक कट्टर धार्मिक और पाखंडवादी आस्तिक बन जाता है।

यदि किसी बच्चे को जो कि बाल्यावस्था में हो, उसे किसी भी ईश्वर,चमत्कार, माया,धार्मिक कहानी एवं काल्पनिक देवी देवता के चित्रों को बताया और दिखाया न जाय तो बच्चा कभी भी आस्तिक नहीं बन पाएगा,असल मायने में वो प्रकृतिवादी जीवनशैली जियेगा।

नास्तिकता पूरी तरह से सत्य को साथ लेकर जीने वाली वास्तविक जीवनशैली है। जो लोग नास्तिक हैं इसकी नब्बे प्रतिशत संभावना है कि उनके बच्चे पूर्णतया वास्तविक और प्राकृतिक जीवनशैली जियेंगे।

अन्त में यही कहूंगा कि जो इंसान तंत्र, मंत्र, जादू, टोना,टोटका, चमत्कार, ज्योतिष, ग्रह, नक्षत्र, राशि जैसे पाखंडो से दूर रहता है वही नास्तिक कहलाने योग्य है।



मेरी पुस्तक 'नास्तिक क्यों बने' के प्रथम अध्याय से।

''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''

[English translation]

What is atheism?

 The word atheist originated as a paradox of the word atheist, the word atheist means 'believer in divine belief and miracles'.

 'Thus an atheist means a man who does not believe in divine belief and any miracle'.

 An atheist can become one who has already been a believer, that is, a person who believed in divine beliefs and miracles earlier, but after knowing the truth, he has become disenchanted with these imaginary and baseless things, in fact the same true atheist  is.

 One who has no knowledge about divine authority and miracles falls into the category of neither a believer nor an atheist.  Such a person is a naturalist.  In this category, apart from humans, all other animals and animals of the earth fall.  On this subject, I have explained in another title 'Difference between Atheists and Naturalists'.

 The aim of an atheist is not to oppose theism, but to live by sacrificing the believer's lifestyle.  No one can be made an atheist, a person who is of rational and investigative tendency is more likely to become an atheist.

 In fact, when a person is born, he is neither a believer nor an atheist.  The knowledge of baseless things like divine power and miracles is injected from the family, society and environment.  The TV serials play a major role in this, through this, by imaginatively depicting the events alive, the brains of the children are brainwashed, resulting in a small silly, innocent child becoming a fanatic religious and hypocritical believer.

 If a child who is in childhood is not told and shown any god, miracle, maya, religious story and imaginary goddess, then the child will never become a believer, in reality he will live a naturalistic lifestyle.

 Atheism is a real lifestyle with full truth.  Those who are atheists have a ninety percent chance that their children will live a completely real and natural lifestyle.

 In the end it will say that the person who stays away from hypocrisies like Tantra, Mantra, Magic, Witchcraft, Totka, Miracle, Astrology, Planets, Constellation, Zodiac, is worthy of being called an atheist.

 Author: - Saurabh Pathak 'Independent'


 From the first chapter of my book 'Why become an atheist'.

कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है या बुरा?

 **कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है बुरा** आज मैं उस मुद्दे पर लिखने जा रहा हूं जो कि आजकल की युवा पीढ़ी के लिए जानना बहुत जरूरी है ह...