नास्तिकता क्या है?What is Atheism?
नास्तिक शब्द की उत्पत्ति आस्तिक शब्द के विरोधाभास के रूप में हुई,आस्तिक शब्द का अर्थ होता है' ईश्वरीय मान्यता और चमत्कारों में यकीन करने वाला'।
'इस प्रकार नास्तिक का अर्थ हुआ ऐसा मनुष्य जो कि ईश्वरीय मान्यता एवं किसी भी चमत्कार में विश्वास नहीं करता'।
नास्तिक वो ही बन सकता है जो कि पहले से आस्तिक रह चुका हो, यानि जो व्यक्ति पहले ईश्वरीय मान्यता और चमत्कारों में यकीन करता था परन्तु सच्चाई जानने के बाद वो इन काल्पनिक और निराधार बातों से विमुख हो चुका हो, असल मायने में वही सच्चा नास्तिक है।
जिसको ईश्वरीय सत्ता और चमत्कारों के बारे में कोई ज्ञान न हो, वो न तो आस्तिक और न ही नास्तिक की श्रेणी में आता है। ऐसा व्यक्ति प्रकृतिवादी होता है। इस श्रेणी में मनुष्य के अलावा पृथ्वी के अन्य सभी प्राणी एवं जीव जन्तु आते हैं। इस विषय पर मैने एक अन्य शीर्षक 'नास्तिक और प्रकृतिवादी में अन्तर' में स्पष्ट किया है।
नास्तिक का उद्देश्य आस्तिकता का विरोध करना नहीं है अपितु आस्तिक जीवनशैली का त्याग करके जीना ही नास्तिकता है। नास्तिक किसी को बनाया नहीं जा सकता है, जो व्यक्ति तर्कशील एवं खोजी प्रवृत्ति का होता है अधिक संभावना है कि वो नास्तिक बन जाय।
वास्तव में जब किसी मनुष्य का जन्म होता है तो वो न तो आस्तिक होता है और न ही नास्तिक। बच्चे के मस्तिष्क ईश्वरीय सत्ता और चमत्कार जैसी निराधार बातों का ज्ञान परिवार, समाज और वातावरण से ठूंस दिया जाता है। इसमें प्रमुख भूमिका टीवी सीरियलों का है इसके माध्यम से काल्पनिक घटनाओं को जीवन्त रूप से दिखाकर बच्चों के दिमाग का ब्रेनवाश कर दिया जाता है,परिणामस्वरूप एक छोटा नादान,अबोध बालक कट्टर धार्मिक और पाखंडवादी आस्तिक बन जाता है।
यदि किसी बच्चे को जो कि बाल्यावस्था में हो, उसे किसी भी ईश्वर,चमत्कार, माया,धार्मिक कहानी एवं काल्पनिक देवी देवता के चित्रों को बताया और दिखाया न जाय तो बच्चा कभी भी आस्तिक नहीं बन पाएगा,असल मायने में वो प्रकृतिवादी जीवनशैली जियेगा।
नास्तिकता पूरी तरह से सत्य को साथ लेकर जीने वाली वास्तविक जीवनशैली है। जो लोग नास्तिक हैं इसकी नब्बे प्रतिशत संभावना है कि उनके बच्चे पूर्णतया वास्तविक और प्राकृतिक जीवनशैली जियेंगे।
अन्त में यही कहूंगा कि जो इंसान तंत्र, मंत्र, जादू, टोना,टोटका, चमत्कार, ज्योतिष, ग्रह, नक्षत्र, राशि जैसे पाखंडो से दूर रहता है वही नास्तिक कहलाने योग्य है।
मेरी पुस्तक 'नास्तिक क्यों बने' के प्रथम अध्याय से।
''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''
[English translation]
What is atheism?
The word atheist originated as a paradox of the word atheist, the word atheist means 'believer in divine belief and miracles'.
'Thus an atheist means a man who does not believe in divine belief and any miracle'.
An atheist can become one who has already been a believer, that is, a person who believed in divine beliefs and miracles earlier, but after knowing the truth, he has become disenchanted with these imaginary and baseless things, in fact the same true atheist is.
One who has no knowledge about divine authority and miracles falls into the category of neither a believer nor an atheist. Such a person is a naturalist. In this category, apart from humans, all other animals and animals of the earth fall. On this subject, I have explained in another title 'Difference between Atheists and Naturalists'.
The aim of an atheist is not to oppose theism, but to live by sacrificing the believer's lifestyle. No one can be made an atheist, a person who is of rational and investigative tendency is more likely to become an atheist.
In fact, when a person is born, he is neither a believer nor an atheist. The knowledge of baseless things like divine power and miracles is injected from the family, society and environment. The TV serials play a major role in this, through this, by imaginatively depicting the events alive, the brains of the children are brainwashed, resulting in a small silly, innocent child becoming a fanatic religious and hypocritical believer.
If a child who is in childhood is not told and shown any god, miracle, maya, religious story and imaginary goddess, then the child will never become a believer, in reality he will live a naturalistic lifestyle.
Atheism is a real lifestyle with full truth. Those who are atheists have a ninety percent chance that their children will live a completely real and natural lifestyle.
In the end it will say that the person who stays away from hypocrisies like Tantra, Mantra, Magic, Witchcraft, Totka, Miracle, Astrology, Planets, Constellation, Zodiac, is worthy of being called an atheist.
Author: - Saurabh Pathak 'Independent'
From the first chapter of my book 'Why become an atheist'.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें