क्या नास्तिकता नकारात्मकता है?
अधिकतर लोगों को ये लगता है कि नास्तिकता नकारात्मकता है लोग कहते हैं कि आस्तिक ईश्वर अल्लाह पर आस्था रखकर अपने अंदर सकारात्मकता का संचार करता है इससे उसे ऊर्जा प्राप्त होती है मन सदैव प्रसन्न रहता है क्योंकि आस्तिक को यह प्रतीत होता है कि उसके साथ ईश्वर का साथ है इस वजह से वह अपने सारे दुखों एवं परेशानियों को ईश्वर के सहारे छोड़कर खुद को हल्का और प्रफुल्लित अनुभव करता है।
वास्तव में सच्चाई यह है कि ईश्वर का सहारा लेना मतलब खुद अओ कमजोर और असहाय मान लेना है यह बात सब को ज्ञात होनी चाहिए कि जो कुछ भी होता है वह खुद के कर्मों की वजह से होता है मनुष्य कहीं न कहीं अपनी परिस्थितियों का जिम्मेदार स्वयं होथा है भाग्य जैसा कुछ भी नहीं है दरअसल हमारा कर्म ही हमारा भाग्य निर्धारित करता है यही कर्म यदि सही समय पर सही दिशा में किया जाय तो परिणाम अच्छा होता है अन्यथा परिणाम संतोषजनक न आने पर भाग्य पर सारा दोष मढ़ा जाता है जबकि कहीं न कहीं हमारा कर्म ही जिम्मेदार होता है।
भाग्य ने आपका साथ दिया क्योंकि कोशिश आपने जारी रखी थी। कथन का तात्पर्य यह है कि यदि आपको बिना मेहनत और कार्य किये अच्छा और संतोषजनक परिणाम मिल जाय तब मैं समझूं कि कहीं न कहीं भगवान और किस्मत धे आपका साथ दिया है परन्तु ऐसा नहीं होता है हर सकारात्मक परिणाम के पीछे हमारी कड़ी मेहनत, लगन, संघर्ष एवं अनुशासन जिम्मेदार होता है।
यदि कोई इंसान बिना कोई कार्य, प्रयास, संघर्ष, मेफनत किये कुछ सकारात्मक परिणाम हासिल कर ले तभी यह माना जा सकता है कि सच में भगवान और भाग्य ने उसका साथ दिया।जब सबकुछ खुद के बलबूते ही सिद्ध करना है तो भगवान या भाग्य का कोई महत्व नहीं है ये बातें सिर्फ मन बहलाने के लिए ही कही सुनी जाती हैं ऐसा माना जाएगा।
नास्तिकता का सीधा सा अर्थ है स्वतंत्रता।जो इंसान खुद को किसी सीमित दायरे, बंधन और मानसिक गुलामी के बंधन में नहीं रखना चाहता वही नास्तिक है।
आज से सौ साल पहले हर किसी को समाज और आसपास के लोगों की जरूरत थी क्योंकि उस समय आज की तरह जीने के लिए जरूरी सभी सुविधाएं और साधन मौजूद नहीं थे लोग एक दूसरे से मिल, बांटकर अपनी जरूरतें पूरा करते थे।
उदाहरण के लिए तब की शादियां सम्पन्न कराने के लिए गाँव भर से चारपाई,चादर और अन्य चीजें मंगवा लेते थे फिर बाद में काम हो जाने पर उसे वापस कर देते थे परन्तु अब ऐसा नहीं है हर जरूरत की चीज मनुष्य अपने लिए खरीद सकता है या बाज़ार से किराये देकर ला सकता है इतना तो हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि अब मनुष्य पहले से बहुत ज्यादा आत्मनिर्भर हो चुका है। औद्योगिक क्रान्ति आने से लोग भारी संख्या में कारखानों में काम करके अपना जीविकोपार्जन कर रहे हैं जहाँ हर तरह के व्यक्ति के लिए करने योग्य काम उपलब्ध है कुल मिलाकर हम ये कह सकते हैं कि वर्तमान दौर में हर कोई इंसान किसी न किसी क्षेत्र में अपना योगदान देकर जीवकोपार्जन कर रहा है। इस बात को बताने का उद्देश्य यह है कि समाज के लोग यह सोचते हैं कि दूसरे लोग हम पर आश्रित हैं खासकर जो धार्मिक और सामाजिक ठेकेदार हैं वो सोचते हैं कि मेरे बिना किसी का आक्सीजन बंद हो जायेगा।इसी बात का फायदा उठाना चाहते हैं।
सच का साथ लेकर चलने के लिए एवं स्वतंत्रता से अपना जीवन जीने के लिए किसी से भी समझौता करने की जरूरत नहीं है दूसरों को खुश करने के लिए अपनी स्वतंत्रता की बलि चढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है किसी भी बड़े से बड़े मंजिल को पाने की शुरुआत एक ही कदम से शुरू होती है कोई भी बड़ा बदलाव तभी आता है जब कोई अकेला शुरुआत कर देता है ठीक ऐसा ही यहाँ भी है।
नास्तिकता शुरुआत में थोड़ी मुश्किल जरूर है क्योंकि किसी दूसरे से साथ एवं सहयोग मिलने की कोई उम्मीद नहीं है,अकेला ही चलना पड़ेगा, परन्तु वक्त के साथ लोगों में बदलाव आना तय है।निष्कर्षतः हम कह सकते हैं कि नास्तिकता नकारात्मकता नहीं है इसे अपनाने के बाद खुद पर विश्वास स्वयमेव बढ़ जायेगा। क्योंकि इस स्थिति में किसी भी काल्पनिक ईश्वर एवं भाग्य से उम्मीद समाप्त हो जाती है।
[मेरी पुस्तक 'नास्तिक क्यों बनें' से]
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""'"""""""""
[English Translation]
Is Atheism Negativity?
Most people feel that atheism is negativity. People say that the believer communicates positivity within God by believing in God, this gives him energy. The mind is always happy because the believer feels that God is with him. With this, he feels light and cheerful, leaving all his sorrows and troubles with the help of God.
In fact, the truth is that resorting to God means accepting ourselves as weak and helpless. It should be known to everyone that whatever happens is due to their own actions, man is responsible for his circumstances somewhere. There is nothing like destiny, in fact, our karma determines our destiny. If this karma is done in the right direction at the right time, then the result is good otherwise if the result is not satisfactory, all the blame is blamed on the destiny. Our karma is responsible.
Luck supported you as you continued the effort. The statement means that if you get good and satisfactory results without hard work and work, then I understand that somewhere God and luck have supported you, but it does not happen that behind every positive result our hard work, perseverance, Conflict and discipline are responsible.
If a person achieves some positive result without any work, effort, struggle, sacrifice, then only it can be believed that God and destiny really supported him. When everything has to be proved on its own then God or destiny It is of no importance that these things are heard only to entertain them.
Atheism simply means freedom. A person who does not want to keep himself in the confines of a limited realm, bondage and mental slavery is an atheist.
A hundred years ago, everyone needed the society and the people around it because at that time all the facilities and means necessary to live like that were not present, people used to meet each other, share and fulfill their needs.
For example, to get married then we used to get cots, sheets and other things from all over the village and then later returned it when it was done, but now it is not like every man can buy for himself or We can say with certainty that we can bring rent from the market, now man has become much more self-sufficient than before. With the coming of industrial revolution, people are earning their living by working in factories in large numbers where there is work available for every kind of person. Overall, we can say that in the present era, every human being can contribute in some area or the other. Is earning a living by giving. The purpose of telling this is that the people of the society think that other people are dependent on us, especially those who are religious and social contractors, they think that without me the oxygen will stop. I want to take advantage of this.
There is no need to compromise with anyone to follow the truth and live their life with freedom. There is no need to sacrifice your freedom to make others happy. Beginning to attain the biggest destination. Any major change starts with a single step only when someone starts alone, it is the same here.
Atheism is a bit difficult in the beginning because there is no hope of getting help and support from anyone, one has to walk alone, but over time people are bound to change. Conclusion We can say that atheism is not negativity to adopt it. After that trust in yourself will automatically increase. Because in this situation any imaginary God and destiny ceases to have hope.
[From my book 'Why become an atheist']