नास्तिकता और समाज:-
नास्तिकता को समाज में टैबू/वर्जित समझा जाता है क्योंकि नास्तिकता की पूरी अवधारणा ही समाज विरोधी है। समाज में उन चीजों को ढोया जाता है जो कि प्राचीन काल से पूर्वज करते चले आ रहे हैं फिर चाहे वो जरूरी हो या नहीं उसे करना है ।धर्म और समाज के ठेकेदार नास्तिकों को सदैव हेय दृष्टि से देखते हैं क्योंकि कोई भी नास्तिक इनके बताये गये चोंचले में फिट नहीं बैठता है इसके बजाय नास्तिक इनकी बेबुनियाद गप्पों का पोस्टमार्टम करके इनके धंधे को तहस नहस कर डालता है इसलिए धर्म और समाज के ठेकेदार नास्तिकों और नास्तिकता को कुदृष्टि से देखते हैं।
समाज के लोग यह सोचते हैं कि जो व्यक्ति नास्तिक बना है उसकी कोई मुराद/मनोकामना ईश्वर से नहीं पूरी हुयी इसलिए गुस्से में आकर नास्तिक बन गया। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है साधारण इंसान जो कि अत्यधिक तर्क नहीं कर पाता या अशिक्षित है वो हमेशा दुनिया या समाज के बनाये गये चोंचलों में फिट बैठ जाता है उनका विरोध करने की साहस और तर्क नहीं जुटा पाता।
नास्तिकता समाज से अलगाव नहीं है लोग यह समझते हैं कि नास्तिक समाज को अपना दुश्मन समझता है जबकि ऐसा नहीं है विचारधारा अलग होने का ये अर्थ नहीं है कि एक दूसरे को अपना विरोधी समझा जाय। यदि नास्तिक सभी को अपना विरोधी समझेगा तो जियेगा कैसे? क्योंकि जीने के लिए दोस्तों, परिवार, रिश्तेदारों और साथी की जरूरत पड़ती है और लगभग सभी आस्तिक होते हैं बहस करने से कभी कोई निष्कर्ष नहीं निकल सकता है क्योंकि बहस करने वाला अभिमानी होता है वो अपनी बातों पर अड़ा रहता है इसलिए यदि कोई पूछ ले तभी बताना उचित है। दरअसल नास्तिक किसी को बनाया नहीं जा सकता, नास्तिक वही बनता है जो जिज्ञासु होता है हर बात को गहराई से जानने की कोशिश करता है।
यदि किसी के मन में तरह तरह के सवाल उठते रहते हैं और वह सच को जानने की इच्छा रखता है तो इसकी संभावना ज्यादा है कि वह नास्तिक बन जाएगा। समाज में नास्तिकता को घृणित और पाप समझा जाता है क्योंकि यह पूरा समाज धर्म, पाखण्ड, कर्मकाण्डों एवं धार्मिक त्योहारों की वजह से बंधा हुआ है। लोग ईश्वरी मान्यता के खिलाफ बोलना, लिखना यहाँ तक कि सोचना भी गुनाह समझते हैं क्योंकि लोगों के मन में यह ठूंस-२ कर भर दिया गया है कि ऐसा करने पर अनिष्ट हो जायेगा, बहुत बुरी घटना हो जायेगी। यहाँ तक कि ऐसा इंसान नर्क में चला जायेगा इतना डर बना दिया गया है कि लोग ईश्वरी मान्यता के खिलाफ जाना स्वप्न में भी नहीं सोच सकते।
मैं आपको बता दूं कि ये सब डर निराधार और बेबुनियाद है ऐसा कुछ भी किसी के साथ नहीं होने वाला है क्योंकि सोचना, तर्क करना और सच की पड़ताल करना मस्तिष्क का मूलभूत लक्षण है मनुष्य जब तक जीवित रहेगा तब तक वह सोचना,तर्क करना नहीं बंद कर सकता।जो चीज मनुष्य में प्राकृतिक है उस पर रोक लगाना बेवकूफी है अन्यथा अन्दर ही अन्दर विकराल रूप बन जाता है फिर एक ही दिन सारा एक साथ निकलता है।
भारतीय समाज ज्यादातर गांवों में ही देखने को मिलता है क्योंकि गांव के लोग नियमों, परम्पराओं, प्रथाओं और रिवाजों से मजबूती के साथ बंधे रहते हैं इसकी सबसे बड़ी वजह शिक्षा और जानकारी का अभाव होना है भविष्य में आने वाली पीढ़ी जैसे-२जागरूक, शिक्षित होगी वैसे-२ कुप्रथाओं,सड़ी-गली मान्यताओं का अन्त होना सुनिश्चित है ।इसकी शुरुआत अभी से हो चुकी है।
[मेरी पुस्तक 'नास्तिक क्यों बनें' के चतुर्थ अध्याय से]
""""""""""'""""""""""""""”""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
[English Translation]
Atheism and Society: -
Atheism is considered taboo / taboo in society as the whole concept of atheism is anti-social. In society, those things that have been going on since ancient times have been carried on by ancestors, whether it is necessary or not. They always look at the atheists with faith, because any atheist is referred to by them. What does not fit into the beak Instead atheists destroy their business by postmorteming their unbridled gossip, so the contractors of religion and society look at the atheists and atheism in a bad light.
People of the society think that the person who has become an atheist has not fulfilled any desire / desire from God, so he became an atheist in anger. Whereas it is not at all like the ordinary person who is not able to argue excessively or is uneducated, he always fits into the beak created by the world or society.
Atheism is not a separation from society. People understand that an atheist considers society to be their enemy, whereas it is not that the separation of ideology does not mean that each other should be considered to be their opponent. If the atheist considers everyone as his opponent then how will he live? Because one needs friends, family, relatives and companions to live and almost all of them are believers, one can never come to a conclusion because the arguer is arrogant, he is adamant on his words, so if anyone asks Only then it is appropriate to say. Actually an atheist cannot be made, an atheist becomes one who is inquisitive and tries to know everything in depth.
If any kind of questions keep arising in one's mind and he wishes to know the truth, then it is more likely that he will become an atheist. Atheism is considered disgusting and sinful in the society because this whole society is tied up due to religion, hypocrisy, rituals and religious festivals. People consider it a crime to speak against God, to write, even to think, because it has been filled in the minds of people that by doing so, it will be destroyed, a very bad event will happen. Even such a person will go to hell, so much fear has been created that people cannot even think of going against godly belief in a dream.
Let me tell you that all these fears are baseless and baseless. Nothing like this is going to happen to anyone because thinking, reasoning and probing the truth is the fundamental characteristic of the brain. As long as man is alive he will not think, reason and not argue. Can stop it. It is stupid to stop what is natural in humans, otherwise it becomes a monstrous form inside, and then it all comes out on the same day.
Indian society is mostly seen in the villages, because the people of the village are firmly bound by rules, traditions, practices and customs, the main reason for this is the lack of education and information, the future generations like - 2 will be aware, educated. By the way - 2 misdeeds, rotten - street beliefs are sure to end. It has already started.
[From the fourth chapter of my book 'Why become an atheist']
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें