नास्तिक जीवनशैली क्या है?
ऐसी जीवनशैली जिसमें किसी भी ईश्वर/अल्लाह/गॉड या अज्ञात शक्ति पर बिल्कुल भी यकीन नहीं किया जाता। इसके अलावा किसी भी जादू, तंत्र, मंत्र, टोना, टोटका,पिशाच, जिन्न, झाड़, फूंक, वशीकरण, स्वर्ग, नर्क, पुनर्जन्म, आत्मा, चमत्कार तथा किसी ऐसे कारनामे पर यकीन नहीं किया जाता जो कि विज्ञान के नियमों के खिलाफ हो या जिस घटना का कोई प्रायोगिक प्रमाण मौजूद न हो।
बाकी इनकी जीवनशैली आस्तिकों की तरह ही रहती है सोना,जागना, उठना, बैठना, खाना, पीना, नहाना, धोना और सभी मूलभूत जरूरी काम बिल्कुल सामान्य इंसान की तरह होता है बस फर्क सिर्फ इतना होता है कि इनके किसी भी कार्य और दिनचर्या में भगवान, चमत्कार जैसी कोई भी नान साइंटिफिक बातों का कोई स्थान नहीं होता। इनकी जीवनशैली प्राकृतिक होती है।
इसके अलावा नास्तिकों के अन्दर भेड़चाल यानी भीड़चाल की भावना नहीं होती है,ये लोग सिर्फ वही काम करने का तरीका अपनाते हैं जो कि उचित और जरूरी हो। इनका कोई भी फैसला आसपास के समुदाय और समाज के कहने और देखने से नहीं लिया जाता अपितु ये लोग वही तरीका पसन्द करते हैं जो कि कानूनी तो हो पर दिखावे के लिए न हो।
फालतू की परम्पराओं, प्रथाओं और रिवाजों को ढोना जो कि करना जरूरी नहीं है उसे भी दुनिया समाज के डर से करना नास्तिक जीवनशैली में नहीं आता।नास्तिक जीवनशैली में हर चीज बदलाव, नए ढंग से करना सम्मिलित है पुरानी, सड़ी-गली मान्यताओं, परम्पराओं और प्रथाओं का त्याग करना अनिवार्य है।
इस जीवनशैली में कोई भी कार्य किसी विशेष नियमों के तहत नहीं बंधी रहनी चाहिए, अर्थात लकीर का फकीर बने रहने की कोई अनिवार्यता नहीं होनी चाहिए। जरूरत के हिसाब से जीवन निर्वहन करना एवं जरूरत न होने पर उस कार्य को छोड़ देना ही इस जीवनशैली का आधार है।
यदि संक्षेप में पूरी बात को समाप्त करें तो इस जीवनशैली में किसी भी गैरजरूरी परम्परा, प्रथा या रिवाज को दुनिया समाज के कहने पर नहीं करना सम्मिलित है अपना कार्य उस ढंग से करना चाहिए जो कि वैध और जरूरी हो।
अपना पैसा, समय और ऊर्जा उचित और जरूरी कामों में व्यय करना ही नास्तिकता है।
यदि कोई भी इंसान अपना पैसा, समय और ऊर्जा आसपास के लोगों को प्रभावित करने दिखावे के लिए एवं खुद को श्रेष्ठ साबित करने के लिए खर्च करता है तो वह कुछ भी हो पर नास्तिक नहीं हो सकता।
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
[English Translation]
What is an atheistic lifestyle?
A lifestyle in which no God / Allah / God or unknown power is believed at all. Apart from this, any magic, tantra, mantra, sorcery, totka, vampire, genie, chandelier, blaze, captivate, heaven, hell, rebirth, soul, miracle and any such acts which are against the laws of science are not believed. Or an event for which no experimental evidence exists.
The rest of their lifestyle is like theists, sleeping, waking, getting up, sitting, eating, drinking, bathing, washing and all the basic essentials are just like normal human beings, the only difference is that in any of their tasks and routines God, there is no place for any non-scientific things like miracles. Their lifestyle is natural.
Apart from this, atheists do not have the feeling of sheepishness, these people only adopt the method of doing what is appropriate and necessary. They do not take any decision from the sayings and views of the surrounding community and society, but these people prefer the same way which is legal but not to be seen.
Carrying out unnecessary traditions, practices and customs that are not necessary to do is also done in the atheist lifestyle due to fear of the world society. Everything in the atheist lifestyle includes changing, reworking new ways, old, rotten beliefs, traditions And renunciation of practices is mandatory.
In this lifestyle, no work should be tied under any special rules, that is, there should be no compulsion to remain a stereotype. The basis of this lifestyle is to discharge life according to need and to leave that work when not needed.
If we end the whole thing in a nutshell, then this lifestyle does not involve doing any unnecessary tradition, practice or custom at the behest of the world society, should do its work in a manner which is valid and necessary.
It is nostalgia to spend your money, time and energy in proper and necessary tasks.
If a person spends his money, time and energy to impress people around him and to prove himself superior, he cannot be an atheist whatever he may be.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें