शुक्रवार, 28 मई 2021

किस्मत क्या है? What is luck?

 ----------किस्मत क्या है-----------

 धार्मिक बहसंख्यकों को लगता है कि जो कुछ भी अच्छा या बुरा होता है उसके पीछे ईश्वर का हाथ है अर्थात् किसी सर्वशक्तिमान सत्ता के द्वारा पहले से ही यह तय हो चुका है कि अमुक इंसान के साथ क्या होगा? आज के लेख में हम विस्तार से इसकी पड़ताल करेंगे कि आखिर ये किस्मत,भाग्य,नसीब क्या है? और यह कैसे काम करता है। 

मजे की बात तो ये है कि ये किस्मत वाली अवधारणा वहीं काम करती है जहां व्यक्ति प्रयासरत रहता है। इसका उदाहरण लेते हैं -- एक लड़का जो सरकारी नौकरी पाने के लिए खूब पढ़ाई करता है,एक दिन वह नौकरी पा जाता है। तो वो लोग जो पढ़े थे और असफल रहे ;उनकी नजरों में वो किस्मतवाला माना जायेगा। उसने कितनी मेहनत और संघर्ष से वह मुकाम हासिल किया,ये शायद वही बेहतर तरीके से जानता है बाकी लोग तो सिर्फ अंदाजा लगाते हैं। हमारे यहाँ बच्चों को बचपन से इस तरह से ब्रेनवाश किया जाता है कि वो हर चीज में भगवान और किस्मत घुसेड़ने लगते हैं, खुद 16 घंटे मेहनत करते हैं और पास होने पर भगवान और किस्मत का शुक्रिया अदा करते हैं।किस्मत और भगवान का करिश्मा तब माना जाएगा जब कोई बच्चा बिना पढ़े सिर्फ भगवान में और किस्मत पर श्रद्धा रखकर पास हो जाये; क्या ऐसा संभव है? यदि नहीं, तो फिर किस्मत और भगवान का क्या प्रयोजन है। जब सारा कुछ खुद के बाहुबल और संघर्ष के बलबूते मिलने वाला है तो किस्मत और भगवान का क्या मतलब निकला। 

अपनी कमजोरियों और असफलताओं का दर्द खुद को न झेलना पड़े बस इसी फायदे के चलते सारा दोष किस्मत पर मढ़ दिया जाता है। ऐसा बताने से सामने वाले से सहानुभूति मिल जाती है और ऐसा मालूम होता है मानो घाव पर मरहम लग गया है। ये सहानुभूति पाने की आदत एक दिन इंसान को बर्बाद कर देती है, क्योंकि असफल लोग दुनिया में कमी खोजते हैं और सफल लोग अपनी कमी को स्वीकार कर सुधार करते हैं। यदि कोई व्यक्ति बिना किस्मत का सहारा लिये सही दिशा में कार्य करता है तब भी परिणाम अच्छा आयेगा, जबकि बिना कार्य किये किस्मत का सहारा लेके बैठा रहे तो कुछ भी बदलाव नहीं होने वाला है। कार्य,संघर्ष और प्रयास करते रहने से ही सफलता मिलती है किस्मत से नहीं।मैनें कहीं चार लाइने पढ़ी थी कि "किस्मत हाथ की लकीरों में नहीं, बल्कि माथे के पसीने में होती है" 'हाथ की लकीरों के सहारे बैठने से कुछ हाथ नहीं आने वाला है'।जब अपने बाजुओं पर से यकीन उठ जाता है तभी भगवान और किस्मत नजर आता है'। 

मेहनत,प्रयास और संघर्ष करने वाले के साथ दो परिणाम होता है पहला या तो असफलता मिलेगी, दूसरा या तो सफलता मिलेगी।जबकि किस्मत के सहारे बैठने वाले का परिणाम पहले से तय है कि उसे असफलता ही मिलेगी। सफलता का रास्ता असफलता की सीढ़ी से चलकर मिलता है क्योंकि असफलता से सीख मिलती है तथा ये समझ आता है कि गलती कहाँ हुई; फिर उन्हीं गलतियों को सुधार लिया जाता है। पहली बात ये कि- किस्मत जैसी कोई चीज नहीं होती है यानि कि पहले से कुछ भी तय नहीं है कि क्या-२ होगा। फिर भी जिनको लगता है कि किस्मत है तो उनसे गुजारिश है कि अच्छा और किस्मतवाला बनने का सिर्फ एक ही रास्ता है वो है - लगन, संघर्ष, प्रयास और मेहनत; लगे रहिए और तब तक न रूकिए जब तक सफलता न मिल जाए।ढाई अच्छर के भाग्य, तीन अछर के नसीब और साढे़ तीन अक्षर के किस्मत पर चार अक्षर का मेहनत भारी पड़ता है। ऐसी ही जानकारी भरे लेख पढ़ने के लिए हमारे ब्लाग पर विजिट करें। 

धन्यवाद,,

साभार:- सौरभ पाठक 'स्वतंत्र

--------------------------------------------------------------

[English translation]

--------- What is Luck ----------


 Religious majorities feel that whatever is good or bad is the hand of God, that is, it has already been decided by an almighty authority that what will happen to such a human being?  In today's article, we will examine in detail what is this fate, luck, luck?  And how does it work.  The interesting thing is that this fortunate concept works only where the person is trying.  Let's take an example of this - a boy who studies a lot to get a government job, one day he gets a job.  So those people who studied and failed will be considered lucky in their eyes.  With the hard work and struggle he achieved, he probably knows it better only the rest of the people only guess.  Our children here are brainwashed from childhood in such a way that they start infusing God and luck in everything, working themselves for 16 hours and thanking God and luck when they pass. Kismet and God's charisma  It will be considered when a child passes away without studying, only with reverence in God and luck;  Is it possible?  If not, then what is the purpose of luck and God.  When Sara is going to get something of her own strength and struggle then what is the meaning of luck and God.  You do not have to bear the pain of your weaknesses and failures, because of this benefit, all the blame is put on luck.  By telling this one gets sympathy from the front and it seems as if the wound has been healed.  This habit of seeking sympathy ruins a human being one day, because unsuccessful people discover a deficiency in the world and successful people improve by accepting their deficiency.  If a person works in the right direction without resorting to luck, then the result will be good, while sitting without resorting to luck without working, nothing is going to change.  Success comes only by working, striving and trying, not by luck. I had read somewhere four lines that "luck is not in the lines of the hand, but in the sweat of the forehead"  It is about to come '. When you lose faith in your arms, then only God and luck are seen'  There are two results with hard work, effort and struggle. First one will either fail, second one will get success. While the result of the person sitting on luck is predetermined that he will get failure.  The path to success is found by walking down the ladder of failure because failure leads to learning and understanding where the mistake occurred;  Those same mistakes are then rectified.  The first thing is that there is no such thing as luck, that is, nothing is decided in advance that what will happen.  Still, those who feel that if there is luck, then there is only one way to ask that there is only one way to become good and lucky - passion, struggle, effort and hard work;  Keep going and do not stop until success is achieved. The hard work of four letters is more than the fate of good, three luck and three and a half letters.  To read articles filled with similar information, visit our blog.


 Thank you,,


 Credits:- Saurabh Pathak 'The Independent'

गुरुवार, 20 मई 2021

लड़कियां छोटे कपड़े क्यों पहनती हैं?Why do girls wear short dresses?

 लड़कियां छोटे कपड़े क्यों पहनती हैं?

--------- लड़कियां छोटे कपड़े क्यों पहनती हैं?--------

 यह समाज में चर्चित ज्वलन्त मुद्दा है, भारतीय संस्कृति के ठेकेदार आये दिन लड़कियों के पहनावे पर सवाल उठाते रहते हैं।घर की महिलाएं क्या पहनें इसको पहले से ही निर्धारित कर चुके हैं। आइये जानते हैं कि लड़कियां छोटे कपड़े या जींस क्यों पहनती हैं। 


हर किसी का ये सपना होता है कि वह अपनी खूबसूरती को सबके सामने दिखा सके, फिर चाहे वो कोई पुरूष हो या महिला; ठीक ठाक बाडी वाले पुरूष अक्सर टीशर्ट पहनते हैं ताकि लोग उनका मजबूत सुडौल हाथ और कंधा देख सकें। इसी प्रकार लड़कियों के मन में भी ये उत्सुकता होती है कि वो खुद को इस प्रकार दिखायें ताकि लोग आकर्षित हों, और उनकी खूबसूरती को देख सकें।इसी वजह से लड़कियां छोटे कपड़े पहनती हैं; इसमें कोई बुराई वाली बात नहीं है। 

दूसरी वजह ये है कि ये छोटे कपड़े बहुत आरामदायक होते हैं, खासकर गर्मियों में इन कपड़ों को पहनकर महिलाएं अपने आपको हल्का और स्वतंत्र महसूस करती हैं। साड़ी, सूट और बुर्का पहनकर रहना बहुत मुश्किल है क्योंकि ये कपड़े पूरे शरीर को ढक लेते हैं; जिससे चलने फिरने, घूमने में असुविधा होती है। संस्कृति,परम्परा और इज्जत का नाम देकर महिलाओं की आजादी छीनकर उनका शोषण किया जाता है। 


तीसरी वजह ये है कि अब हर पल दुनिया में बदलाव हो रहा है,जब से शोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्स अप, यूट्यूब, टिकटाक, इंस्टाग्राम का चलन बढ़ा है तभी से ये जागरूकता दुनिया के हर कोने तक पहुंच सका है। ध्यान रखिए दुनिया हमेशा एक ही पहनावे, रहन-सहन, खान-पान नहीं हो सकता है हमेशा कुछ न कुछ बदलाव और नयापन आना स्वाभाविक है। यह ठीक उसी प्रकार है जैसे स्मार्ट फोन में हर महीने नये नये फीचर अपडेट होते हैं, इतना ही नहीं हर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और गैजेट का माडल आये दिन अपडेट होता रहता है। ठीक इसी प्रकार इंसानों के पहनावे में अपडेट होना स्वाभाविक है,यही नियति है;क्योंकि परिवर्तन ही संसार का सार्वकालिक नियम है। इंसान अपना रहन सहन अपडेट कर लिया,पहले गुफाओं फिर झोपड़ियों और अब पक्के मकानो में रहता है। खानपान अपडेट हुआ, पहले इंसान पेड़ की पत्तियों,फलों और जड़ों को खाता था फिर धीरे-२ अनाज उगाकर खाने लगा; इस प्रकार परिवर्तन हमेशा होता आया है और आगे भी आने वाले समय में आता रहेगा।इस परिवर्तन को स्वीकारिए,नकारिए मत। हमें उम्मीद है कि आपको समझ आ गया होगा कि लड़कियां छोटे कपड़े क्यों पहनती हैं। छोटे कपड़े से रेप भावना को बढ़ावा नहीं मिलता, क्योंकि सभी विकसित देशों जैसे अमेरिका, न्यूजीलैंड,इग्लैंड,फ्रांस आदि देशों में लड़कियां सार्वजनिक स्थानों पर बिकिनी और छोटे कपड़े पहनकर घूमती हैं;जबकि वहाँ रेप प्रतिशत नाममात्र है।बलात्कार करने के पीछे छोटे कपड़ें नहीं बल्कि अन्य कई बातें उत्तरदायी हैं इस पर मैनें एक लेख लिखा है इसे आप हमारे ब्लाग पर पढ़ सकते हैं।

 धन्यवाद,, 

लेखक~ सौरभ पाठक 'स्वतंत्र' 

__________________________________________

[English translation]

Why do girls wear short dresses?

 --------- Why do we wear short clothes? --------

  This is a burning issue in the society, the contractors of Indian culture keep on questioning the dress of girls every day. The women of the house have already determined what to wear.  Let us know why girls wear short dresses or jeans.  Everyone has a dream that he can show his beauty in front of everyone, whether he is a man or a woman;  Fine-bodied men often wear t-shirts so that people can see their strong and handsome shoulders and shoulders.  Similarly, there is an eagerness in the minds of girls to show themselves in such a way that people are attracted, and can see their beauty. This is why girls wear short dresses;  There is nothing wrong with this.  The second reason is that these short dresses are very comfortable, especially in summer, women feel light and independent by wearing these clothes.  Wearing saris, suits and burqas is very difficult because these clothes cover the entire body;  Which causes discomfort in walking, walking.  Women are exploited by stripping them of their freedom by naming culture, tradition and respect.  The third reason is that now the world is changing every moment, ever since the trend of social media like Facebook, Whats Up, YouTube, Ticketak, Instagram has increased, since then this awareness has reached every corner of the world.  Keep in mind that the world cannot always be the same dress, way of life, food and food, it is always natural to have some change and newness.  This is just as new features are updated every month in smart phones, not only that the model of every electronic device and gadget gets updated every day.  In the same way, it is natural for humans to be updated in the dress, this is the destiny; because change is the everlasting rule of the world.  Humans updated their standard of living, first lived in caves, then in huts and now in pucca houses.  Catering was updated, first humans used to eat the leaves, fruits and roots of the tree, then slowly grew 2 grains and started eating;  In this way, the change has always been and will continue to come in the future. Accept this change, do not deny it.  We hope you have understood why girls wear short dresses.  Short clothing does not encourage rape, as girls in all developed countries such as America, New Zealand, England, France, etc. roam around in public places wearing bikinis and short dresses; while there is a nominal rape percentage.  But many other things are responsible, I have written an article on it, you can read it by visiting our blog.

  Thank you,,

 Author ~ Saurabh Pathak 'Independent'


मंगलवार, 18 मई 2021

शिक्षा व्यवस्था कैसा होना चाहिए?What should the education system be like?

 --------हमारी शिक्षा व्यवस्था कैसी होनी चाहिए--------

आये दिन हर कोई भारत की बदहाली के पीछे शिक्षा व्यवस्था को दोषी बता रहा है, आज हम इसके विवेचना करेंगे कि क्या वास्तव में हमारी शिक्षा प्रणाली इतनी खराब है? दूसरा सवाल कि क्या शिक्षा सिर्फ नैतिक होनी चाहिए या रोजगारपरक? आइये जानते हैं।


किसी देश की बदहाली और खुशहाली में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान है।वास्तव में शिक्षा मानवजाति के शारीरिक, मानसिक, चारित्रिक और आर्थिक सर्वांगीण विकास करने वाली होनी चाहिए।किसी एक उद्देश्य को  पूरा करने वाली शिक्षा अपूर्ण मानी जायेगी, क्योंकि यही एक ऐसी व्यवस्था है जिसका लाभ सिर्फ मानव ले सकता है। शिक्षा को बेहतर ढंग से सिर्फ इंसान ही ग्रहण कर सकता है,क्योंकि इंसान भाषा के माध्यम से अपने मन की बातों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष माध्यम से दूसरों तक लिखकर या बोलकर पहुंचा सकता है।


हमारे देश में दी जाने वाली शिक्षा अंग्रेजों की दी हुई प्रणाली पर आधारित है, जो कि सैकड़ों सालों से एक ही ढर्रे पर चल रही है इसमें कुछ खास बदलाव होता हुआ नहीं दिखाई पड़ रहा है ।ये रट्टामार शिक्षा प्रणाली बच्चों का कुछ भला नहीं कर सकती,ध्यान रहे कि हम इंसान हैं रोबोट नहीं। मेरा मानना है कि शुरूआती शिक्षा जो कि प्राथमिक और जूनियर स्तर पर दी जाती है उसे इसी ढंग से देना चाहिए जैसा कि दिया जा रहा है,क्योंकि आठवीं कक्षा तक बालक मुख्य रूप से हिंदी, अंग्रेज़ी और स्थानीय भाषाओं का ज्ञान ही प्राप्त कर पाता है। यदि तीक्ष्ण बुद्धि,लगन वाला बच्चा है तो वो पांचवी तक पहुंचते-२ इन भाषाओं को जान जाता है,फिर भी मैने सभी बच्चों का औसत लिया है इसलिए जूनियर स्तर तक ठीक रहेगा।


बच्चों की शुरूआती शिक्षा शारीरिक, नैतिक, मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए दी जानी चाहिए; जो कि हमारे देश में चल रही है। समस्या इस बात की है कि यही रट्टामार शिक्षा मैट्रिक और माध्यमिक कक्षाओं में भी दी जा रही है,जिसका कोई फायदा नहीं है। भारत में पढ़ा हुआ बच्चा 12वीं पास तो कर लेता है,किन्तु उसे ऐसी शिक्षा नहीं दी जाती कि वह अपनी आजीविका भी चला सके,अपना जेब खर्च निकाल सके।आप खुद सोचिए कि जो बच्चा 18 साल का हो रहा है उसे इतना तो कौशल होना ही चाहिए ताकि वह आगे अपना खर्च वहन कर सके। यहीं पर हमारी शिक्षा प्रणाली असफल साबित हुई है।


केवल भाषा और संस्कार सीख लेने से जीवन नहीं चलता, जीवन चलाने के लिए तकनीकी कौशल होना बेहद जरूरी है। आठवीं कक्षा के बाद बच्चों को औपचारिक शिक्षा के साथ-२ किसी भी तकनीक या ऐसे कौशल की शिक्षा जरूर देना चाहिए ताकि वह बालक या बालिका 18 वर्ष की आयु तक स्वावलंबी और स्वरोजगार परक बन सके। इसके लिए सिर्फ इतना करना है कि सिलेबस के साथ-२ तकनीकी शिक्षा को भी अनिवार्य कर दिया जाय, बच्चे को सिर्फ एक घंटा तकनीकी कौशल का ज्ञान अनिवार्य कर देना चाहिए ताकि भविष्य में उसे नौकरी के लिए दर-दर ठोकरें न खाना पड़े।


सवाल ये उठता है कि हमारी तकनीकी इंडस्ट्री किसी पढ़े लिखे नये अकुशल कैंडिडेट को नौकरी पर क्यों रखे? जो शिक्षा हमें दी जाती है उसका कहीं भी कोई उपयोग नहीं है। इसीलिए मेरा मानना है कि किताबी ज्ञान के साथ-२  तकनीकी कौशल की शिक्षा अनिवार्य कर देना चाहिए। तकनीकी कौशल से मेरा मतलब ऐसे ज्ञान से है जो किसी यंत्र या उपकरण को बनाना या चलाना सिखाता है।खराब कम्प्यूटर को बनाना और बने हुए कम्प्यूटर को चलाना या आपरेट करना ये दोनों बातें तकनीकी कौशल से सम्बन्धित है। अगर मैं अपनी पूरी बात को एक लाइन में समाप्त करूं तो ये है--

" शिक्षा प्रणाली ऐसी होना चाहिए जो मनुष्य का शारीरिक, मानसिक, चारित्रिक और आर्थिक विकास करे"

आइये मैं इसको विस्तार से समझा देता हूं,अन्यथा बुद्धिमान लोग इसका भी गलत अर्थ निकालने में पीछे नहीं रहेंगे:--

शारीरिक शिक्षा :- शारीरिक शिक्षा का मतलब ऐसे ज्ञान से है जो शरीर को विकसित करने के लिए दिया जाना चाहिए,इसमें पी. टी. व्यायाम, योगा और ध्यान सम्मिलित है


मानसिक शिक्षा:- मानसिक शिक्षा का तात्पर्य ऐसे ज्ञान से है जो तर्कशक्ति को बढ़ा सके, निर्णय लेने की क्षमता, सही गलत को परखने की क्षमता बढा़ सके।


चारित्रिक शिक्षा:- चारित्रिक शिक्षा का तात्पर्य पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से है,इसके अन्तर्गत बेहतर बोलने की कला, बैठने की कला, चलने की कला और समझाने की कला का विकास करना सम्मिलित है।


आर्थिक शिक्षा:- आर्थिक शिक्षा का तात्पर्य ऐसे ज्ञान और कौशल से है जो व्यक्ति को कमाने योग्य बना सके,इसके अन्तर्गत आधुनिक तकनीकी कौशल का ज्ञान देना शामिल है।


शिक्षा व्यवस्था के बारे में आपके क्या विचार हैं कमेंट में जरूर बतायें।

धन्यवाद,,

लेखक~ सौरभ पाठक 'स्वतंत्र'

-----------------------------------------------------------------------------

[English translation]


------- What should be our education system --------

 Everyday, everyone is blaming the education system behind India's plight, today we will discuss whether our education system is really so bad?  The second question is, should education only be ethical or employable?  Let's know


 Education is a major contributor to the poor and prosperity of a country. In fact, education should be for the physical, mental, character and economic all round development of mankind. An education that fulfills one purpose will be considered incomplete, because such a system  Which only humans can take advantage of.  Only humans can accept education better, because a person can reach the words of his mind by writing and speaking to others through direct and indirect means through language.


 The education imparted in our country is based on the system given by the British, which has been on the same pattern for hundreds of years, it does not seem to be changing much. These Rattamar education system does not do any good to the children.  It is possible to remember that we are humans and not robots.  I believe that the initial education which is imparted at the primary and junior level should be given in the same manner as it is being given, because till the eighth grade the child is mainly able to acquire knowledge of Hindi, English and local languages.  .  If he is a child with sharp intellect and passion, then he knows 2 languages ​​by the time he reaches fifth, yet I have taken the average of all the children, so it will be fine till the junior level.


 Early education of children should be given keeping in mind the physical, moral, mental development;  Which is going on in our country.  The problem is that this Rattamar education is being imparted in Matric and Secondary classes also, which is of no use.  A child studying in India can pass 12th, but he is not given such an education that he can earn his living, take out his pocket money. Think yourself that a child who is 18 years old should have so much skill.  It should be so that he can bear his expenses further.  It is here that our education system has proved to be unsuccessful.


 Life does not work only by learning language and culture, it is very important to have technical skills to run life.  After the eighth grade, children should be given formal education along with 2 any technique or such skill so that the child or girl can become self-reliant and self-employed till the age of 18 years.  For this, all that has to be done is to make 2 technical education compulsory along with syllabus, the child should make the knowledge of technical skills compulsory for only one hour so that in future, he will not have to stumble at any rate for the job.


 The question arises that why should our technical industry hire a newly educated unskilled candidate?  The education we are given has no use anywhere.  That is why I believe that education of 2 technical skills along with book knowledge should be made compulsory.  By technical skills, I mean knowledge that teaches how to make or operate an instrument or equipment. Making a bad computer and operating or operating a built-in computer are both related to technical skills.  If I finish my whole thing in one line, then this is--

 "The education system should be such that the physical, mental, character and economic development of man"

 Let me explain it in detail, otherwise intelligent people will not be left behind to interpret it wrongly: -

 Physical education: - Physical education means knowledge that should be given to develop the body, it includes PT exercise, yoga and meditation.


 Mental education: - Mental education refers to such knowledge that can increase the reasoning, the ability to make decisions, the ability to test right and wrong.


 Character education: - Character education means personality development, it includes the development of better speaking art, seating art, walking art and explaining art.


 Economic education: - Economic education refers to the knowledge and skills that can make a person earnable, this includes giving knowledge of modern technical skills.


 What do you think about the education system, please tell in the comment.

 Thank you,,

 Author ~ Saurabh Pathak 'Independent'


मंगलवार, 11 मई 2021

डर से कैसे बचें?How to avoid fear?

 ------------डर से कैसे बचे-----------

एक कहावत है ना कि जब मनुष्य डरना बंद कर देता है तभी से वह जीना शुरू कर देता है। ये बात बिल्कुल सही है, असली जीवन तभी शुरू होता है जब डर का साया दिमाग से हट जाता है। वास्तव में डर का वजूद दिमाग के अलावा कहीं नहीं होता है, डर सिर्फ मनुष्य की बुरी कल्पनाओं का परिणाम है। आज हम डर से बचने के विषय में जानेंगे,और अपनी समझ को विकसित करके डर का सामना करना सीखेंगे।


डर तब लगता है जब मनुष्य को असुरक्षित महसूस होता है,हालांकि डर मनुष्य को खतरों से बचाता है परन्तु यही डर कभी कभी मनुष्य के जीवन की आजादी का कत्ल कर देता है।परिस्थितियों के अनुसार डर होना स्वाभाविक है,यह डर कुछ समय बाद समाप्त हो जाता है। इससे कोई नुकसान नहीं होता है।


डर कई प्रकार का होता है,इसमें से कुछ प्रमुख डर निम्न प्रकार के हैं :-

1.बीमारी का डर

2.असफलता का डर

3.मौत का डर

4.गरीब होने का डर

5.दुर्घटना का डर

6.बुढ़ापे का डर

ये प्रमुख डर हैं इनमें से पहला 'बीमारी का डर' है।महामारी के इस दौर में हर कोई बीमारी, या मौत के डर से जूझ रहा है। जो सुरक्षित है उसे बीमार होने का डर है और जो बीमार है उसे मौत का डर है। बीमारी का खतरनाक प्रभाव तभी पड़ता है जब भावनाएं नकारात्मक होती हैं, नकारात्मकता से बड़ी कोई बीमारी नहीं होती है। जब मनुष्य बीमारी से डरने लगता है तो बगैर किसी समस्या के वो खुद को बीमार महसूस करने लगता है।मनुष्य का मन और कल्पनाएँ उसे कुछ भी महसूस करा सकती हैं फिर चाहे वो बुरा अनुभव हो या अच्छा अनुभव।


मनुष्य के अन्दर एक ऐसी क्षमता है जो उसे सभी जानवरों से अलग करता है,वो है कल्पना करने की क्षमता और ठीक तरीके से याद करने की क्षमता।मनुष्य के अलावा धरती पर कोई और प्राणी इतने जीवन्त तरीके से कल्पना नहीं कर सकता हालांकि जानवरों और पक्षियों में बहुत थोड़ी याददाश्त होती है।

कल्पना के सहारे ही मनुष्य चांद तक पहुंच सका है इसके अलावा जितनी भी बड़ी से बड़ी खोजें हुई हैं फिर चाहे वो विद्युत बल्ब हो या हवाई जहाज हो सब शुरूआत में मानव मस्तिष्क में उपजी हैं तत्पश्चात धरातल पर उसका निर्माण हुआ है।इसी कल्पनाशक्ति के सहारे लोग न जाने कहाँ से कहाँ तक पहुंच गये हैं, जितने भी अमीर बने हैं सभी पहले कल्पना के सहारे बने हैं फिर हकीकत में वहाँ पहुंचे हैं, कहने का तात्पर्य है कि कल्पनाशक्ति मनुष्य के लिए बहुत अच्छी चीज है परन्तु रूकिए यही कल्पनाशक्ति ही डर को जन्म देती है।डर मनुष्य का शत्रु है जो कि कल्पना से जन्म लेता है।

जब मनुष्य कल्पना के सहारे अपनी पहचान ऐसी चीजों से बना लेता है जो कि वह नहीं है, यहीं से डरने की प्रक्रिया शुरू होती है। उदाहरण के लिए मान लीजिए किसी व्यक्ति को कोरोना नहीं हुआ है और वो खुद को संक्रमित मान रहा है अर्थात् वह अपनी पहचान ऐसी काल्पनिक चीज से बना रहा है जो कि वह नहीं है बस यहीं से डर की शुरुआत होती है।डर की सबसे बड़ी खास बात ये है कि इससे बचने के लिए खुद को कठोर समझने वालों को यह और ज्यादा भीषण तरीके से पीछा करती है।


अब सवाल ये आता है कि आखिर डर से कैसे बचा जाय तो इसका जवाब है स्वीकार करके, सामना करके। मान लीजिए किसी कोई सोचता है कि उसे कोरोना है तो सोचने से कुछ नहीं होता, समस्या तो तब शुरू होती है जब उस बात को मानकर डरना शुरू कर दिया जाय, क्योंकि डर की वजह से शरीर में जहर फैलता है।ऐसे हार्मोन स्रावित होते हैं जो मनुष्य को दु:खी और चिन्तित कर देते हैं। डर से चिन्ता का जन्म होता है उसके बाद शरीर में  ऐसे जहर हार्मोन रिलीज होते हैं जो मनुष्य को मृत्यु की ओर ले जाते हैं। नकारात्मक विचार आने पर सिर्फ इतना करना है कि उसे सिर्फ एक विचार मानकर छोड़ देना है, किसी काल्पनिक समस्या को मन में पहले से ही सोच लेने से डर का जन्म होता है।समस्या जब आएगी तब उसका सामना किया जाएगा,पहले से सोचकर उस समस्या के न होने पर भी समस्या का अनुभव होना शुरू हो जाएगा।यदि किसी को वास्तव में बीमारी हो जाती है तो क्या वह खाली बैठेगा? जी नहीं,वो तुरन्त दौड़भाग करके उसका इलाज खोजेगा और करेगा।इसलिए यदि कोई नकारात्मक काल्पनिक विचार आता है तो उसे त्यों ही छोड़ना न्यायोचित है क्योंकि ऐसे विचारों का जन्म लेना स्वाभाविक है।समस्या तब है जब उस विचार के पल्ले पड़कर अपनी समय और ऊर्जा व्यर्थ किया जाय।

नकारात्मक काल्पनिक विचारों से बचने का दूसरा रास्ता है कि खुद को व्यस्त रखा जाय,इतना व्यस्त कि कभी भटककर भी ध्यान कहीं और न जाए। जब अपने जीवन में कोई लक्ष्य होता है तो व्यक्ति स्वयमेव मन लगाकर उसे हासिल करने में लग जाता है।इससे मन में ऊर्जा, उत्साह बना रहता है।जिसके जीवन का कोई निश्चित उद्देश्य नहीं होता है वही डर के जाल में उलझा हुआ घुट घुटकर जीता है,तो आज ही अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कीजिए और लग जाइये उसे पूरा करने में।अगले भाग में अलग-२ प्रकार के डर से बचने के उपाय के बारे में चर्चा किया जाएगा।

~धन्यवाद

लेखक:- सौरभ पाठक 'स्वतंत्र'

-----------------------------------------------------------------------------

[English translation]

------------ How to avoid fear -----------

 There is a saying that when a person stops being afraid, then he starts living.  This is absolutely true, real life begins only when the shadow of fear is removed from the mind.  In fact, fear does not exist anywhere other than the mind, fear is just the result of evil fantasies of human beings.  Today we will learn about avoiding fear, and will learn to face fear by developing our understanding.


 Fear is felt when man feels insecure, although fear protects man from dangers, but this fear sometimes kills the freedom of human life. It is natural to have fear according to circumstances, this fear ends after some time.  it happens.  It does not cause any harm.


 There are many types of fear, some of the major fears are as follows: -

 1. Fear of sickness

 2. Fear of failure

 3. Fear of death

 4. Fear of being poor

 5. Fear of accident

 6. Fear of Aging

 These are the major fears, the first of which is 'fear of disease'. In this era of epidemic everyone is struggling with the fear of disease, or death.  The one who is safe has the fear of getting sick and the one who is sick has the fear of death.  Illness has a dangerous effect only when emotions are negative, there is no greater illness than negativity.  When a person starts getting scared of illness, he starts feeling ill without any problem. The mind and imagination of a man can make him feel anything, whether it is a bad experience or a good experience.


 There is a capacity inside man that sets him apart from all animals, that is the ability to imagine and remember correctly. No other creature on earth other than human can imagine in such a living way though animals and  Birds have very little memory.

 With the help of imagination, man has reached the moon, apart from this, all the biggest discoveries have been made, whether it is an electric bulb or an airplane, all have stems in the human mind in the beginning, then it has been built on the ground.  People do not know from where they have reached, all the people who have become rich are first made with the help of imagination and then have reached there in reality, to say that imagination is a very good thing for human beings, but stop this imagination only for fear.  The child is an enemy of man who is born with imagination.

 When a person builds his identity with things that he is not, with the help of imagination, it is from here that the process of fear begins.  For example, suppose a person does not have a corona and is treating himself as infected, that is, he is making his identity with something imaginary that he is not, it is only from here that fear begins.  The thing is that to avoid this, those who consider themselves as hard-hearted pursues it in a more gruesome manner.


 Now the question comes that how to avoid fear, the answer is by accepting, confronting it.  Suppose someone thinks that he has a corona, then thinking does not happen, the problem starts when the fear is started by believing that because fear spreads poison in the body. Such hormones are secreted.  Those who make a man sad and worried.  Anxiety is born out of fear, after that, such poison hormones are released in the body that lead a human to death.  All that has to be done when a negative thought comes, is to leave it just as an idea, fear is born out of thinking of an imaginary problem in advance. When the problem comes, it will be faced, thinking before that problem.  In spite of not being there, the problem will start to be experienced. If someone actually gets sick, will he sit empty?  No, he will immediately run and find a cure for it. So if any negative imaginary idea comes, then it is justified to leave it as such thoughts are natural to be born.  Be wasted

 The other way to avoid negative imaginary thoughts is to keep yourself busy, so busy that even if you go astray, meditation does not go anywhere else.  When there is a goal in your life, then the person automatically starts to achieve it by putting his mind in it, it keeps the energy, enthusiasm in the mind, which has no definite purpose in life, the same, trapped in the trap of fear, won by suffocating the knee.  If it is, then set the goal of your life today and get engaged in accomplishing it. In the next part, there will be a discussion on how to avoid different types of fear.

 ~ Thank you

 Author: - Saurabh Pathak 'Independent'


कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है या बुरा?

 **कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है बुरा** आज मैं उस मुद्दे पर लिखने जा रहा हूं जो कि आजकल की युवा पीढ़ी के लिए जानना बहुत जरूरी है ह...