--------हमारी शिक्षा व्यवस्था कैसी होनी चाहिए--------
आये दिन हर कोई भारत की बदहाली के पीछे शिक्षा व्यवस्था को दोषी बता रहा है, आज हम इसके विवेचना करेंगे कि क्या वास्तव में हमारी शिक्षा प्रणाली इतनी खराब है? दूसरा सवाल कि क्या शिक्षा सिर्फ नैतिक होनी चाहिए या रोजगारपरक? आइये जानते हैं।
किसी देश की बदहाली और खुशहाली में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान है।वास्तव में शिक्षा मानवजाति के शारीरिक, मानसिक, चारित्रिक और आर्थिक सर्वांगीण विकास करने वाली होनी चाहिए।किसी एक उद्देश्य को पूरा करने वाली शिक्षा अपूर्ण मानी जायेगी, क्योंकि यही एक ऐसी व्यवस्था है जिसका लाभ सिर्फ मानव ले सकता है। शिक्षा को बेहतर ढंग से सिर्फ इंसान ही ग्रहण कर सकता है,क्योंकि इंसान भाषा के माध्यम से अपने मन की बातों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष माध्यम से दूसरों तक लिखकर या बोलकर पहुंचा सकता है।
हमारे देश में दी जाने वाली शिक्षा अंग्रेजों की दी हुई प्रणाली पर आधारित है, जो कि सैकड़ों सालों से एक ही ढर्रे पर चल रही है इसमें कुछ खास बदलाव होता हुआ नहीं दिखाई पड़ रहा है ।ये रट्टामार शिक्षा प्रणाली बच्चों का कुछ भला नहीं कर सकती,ध्यान रहे कि हम इंसान हैं रोबोट नहीं। मेरा मानना है कि शुरूआती शिक्षा जो कि प्राथमिक और जूनियर स्तर पर दी जाती है उसे इसी ढंग से देना चाहिए जैसा कि दिया जा रहा है,क्योंकि आठवीं कक्षा तक बालक मुख्य रूप से हिंदी, अंग्रेज़ी और स्थानीय भाषाओं का ज्ञान ही प्राप्त कर पाता है। यदि तीक्ष्ण बुद्धि,लगन वाला बच्चा है तो वो पांचवी तक पहुंचते-२ इन भाषाओं को जान जाता है,फिर भी मैने सभी बच्चों का औसत लिया है इसलिए जूनियर स्तर तक ठीक रहेगा।
बच्चों की शुरूआती शिक्षा शारीरिक, नैतिक, मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए दी जानी चाहिए; जो कि हमारे देश में चल रही है। समस्या इस बात की है कि यही रट्टामार शिक्षा मैट्रिक और माध्यमिक कक्षाओं में भी दी जा रही है,जिसका कोई फायदा नहीं है। भारत में पढ़ा हुआ बच्चा 12वीं पास तो कर लेता है,किन्तु उसे ऐसी शिक्षा नहीं दी जाती कि वह अपनी आजीविका भी चला सके,अपना जेब खर्च निकाल सके।आप खुद सोचिए कि जो बच्चा 18 साल का हो रहा है उसे इतना तो कौशल होना ही चाहिए ताकि वह आगे अपना खर्च वहन कर सके। यहीं पर हमारी शिक्षा प्रणाली असफल साबित हुई है।
केवल भाषा और संस्कार सीख लेने से जीवन नहीं चलता, जीवन चलाने के लिए तकनीकी कौशल होना बेहद जरूरी है। आठवीं कक्षा के बाद बच्चों को औपचारिक शिक्षा के साथ-२ किसी भी तकनीक या ऐसे कौशल की शिक्षा जरूर देना चाहिए ताकि वह बालक या बालिका 18 वर्ष की आयु तक स्वावलंबी और स्वरोजगार परक बन सके। इसके लिए सिर्फ इतना करना है कि सिलेबस के साथ-२ तकनीकी शिक्षा को भी अनिवार्य कर दिया जाय, बच्चे को सिर्फ एक घंटा तकनीकी कौशल का ज्ञान अनिवार्य कर देना चाहिए ताकि भविष्य में उसे नौकरी के लिए दर-दर ठोकरें न खाना पड़े।
सवाल ये उठता है कि हमारी तकनीकी इंडस्ट्री किसी पढ़े लिखे नये अकुशल कैंडिडेट को नौकरी पर क्यों रखे? जो शिक्षा हमें दी जाती है उसका कहीं भी कोई उपयोग नहीं है। इसीलिए मेरा मानना है कि किताबी ज्ञान के साथ-२ तकनीकी कौशल की शिक्षा अनिवार्य कर देना चाहिए। तकनीकी कौशल से मेरा मतलब ऐसे ज्ञान से है जो किसी यंत्र या उपकरण को बनाना या चलाना सिखाता है।खराब कम्प्यूटर को बनाना और बने हुए कम्प्यूटर को चलाना या आपरेट करना ये दोनों बातें तकनीकी कौशल से सम्बन्धित है। अगर मैं अपनी पूरी बात को एक लाइन में समाप्त करूं तो ये है--
" शिक्षा प्रणाली ऐसी होना चाहिए जो मनुष्य का शारीरिक, मानसिक, चारित्रिक और आर्थिक विकास करे"
आइये मैं इसको विस्तार से समझा देता हूं,अन्यथा बुद्धिमान लोग इसका भी गलत अर्थ निकालने में पीछे नहीं रहेंगे:--
शारीरिक शिक्षा :- शारीरिक शिक्षा का मतलब ऐसे ज्ञान से है जो शरीर को विकसित करने के लिए दिया जाना चाहिए,इसमें पी. टी. व्यायाम, योगा और ध्यान सम्मिलित है
मानसिक शिक्षा:- मानसिक शिक्षा का तात्पर्य ऐसे ज्ञान से है जो तर्कशक्ति को बढ़ा सके, निर्णय लेने की क्षमता, सही गलत को परखने की क्षमता बढा़ सके।
चारित्रिक शिक्षा:- चारित्रिक शिक्षा का तात्पर्य पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से है,इसके अन्तर्गत बेहतर बोलने की कला, बैठने की कला, चलने की कला और समझाने की कला का विकास करना सम्मिलित है।
आर्थिक शिक्षा:- आर्थिक शिक्षा का तात्पर्य ऐसे ज्ञान और कौशल से है जो व्यक्ति को कमाने योग्य बना सके,इसके अन्तर्गत आधुनिक तकनीकी कौशल का ज्ञान देना शामिल है।
शिक्षा व्यवस्था के बारे में आपके क्या विचार हैं कमेंट में जरूर बतायें।
धन्यवाद,,
लेखक~ सौरभ पाठक 'स्वतंत्र'
-----------------------------------------------------------------------------
[English translation]
------- What should be our education system --------
Everyday, everyone is blaming the education system behind India's plight, today we will discuss whether our education system is really so bad? The second question is, should education only be ethical or employable? Let's know
Education is a major contributor to the poor and prosperity of a country. In fact, education should be for the physical, mental, character and economic all round development of mankind. An education that fulfills one purpose will be considered incomplete, because such a system Which only humans can take advantage of. Only humans can accept education better, because a person can reach the words of his mind by writing and speaking to others through direct and indirect means through language.
The education imparted in our country is based on the system given by the British, which has been on the same pattern for hundreds of years, it does not seem to be changing much. These Rattamar education system does not do any good to the children. It is possible to remember that we are humans and not robots. I believe that the initial education which is imparted at the primary and junior level should be given in the same manner as it is being given, because till the eighth grade the child is mainly able to acquire knowledge of Hindi, English and local languages. . If he is a child with sharp intellect and passion, then he knows 2 languages by the time he reaches fifth, yet I have taken the average of all the children, so it will be fine till the junior level.
Early education of children should be given keeping in mind the physical, moral, mental development; Which is going on in our country. The problem is that this Rattamar education is being imparted in Matric and Secondary classes also, which is of no use. A child studying in India can pass 12th, but he is not given such an education that he can earn his living, take out his pocket money. Think yourself that a child who is 18 years old should have so much skill. It should be so that he can bear his expenses further. It is here that our education system has proved to be unsuccessful.
Life does not work only by learning language and culture, it is very important to have technical skills to run life. After the eighth grade, children should be given formal education along with 2 any technique or such skill so that the child or girl can become self-reliant and self-employed till the age of 18 years. For this, all that has to be done is to make 2 technical education compulsory along with syllabus, the child should make the knowledge of technical skills compulsory for only one hour so that in future, he will not have to stumble at any rate for the job.
The question arises that why should our technical industry hire a newly educated unskilled candidate? The education we are given has no use anywhere. That is why I believe that education of 2 technical skills along with book knowledge should be made compulsory. By technical skills, I mean knowledge that teaches how to make or operate an instrument or equipment. Making a bad computer and operating or operating a built-in computer are both related to technical skills. If I finish my whole thing in one line, then this is--
"The education system should be such that the physical, mental, character and economic development of man"
Let me explain it in detail, otherwise intelligent people will not be left behind to interpret it wrongly: -
Physical education: - Physical education means knowledge that should be given to develop the body, it includes PT exercise, yoga and meditation.
Mental education: - Mental education refers to such knowledge that can increase the reasoning, the ability to make decisions, the ability to test right and wrong.
Character education: - Character education means personality development, it includes the development of better speaking art, seating art, walking art and explaining art.
Economic education: - Economic education refers to the knowledge and skills that can make a person earnable, this includes giving knowledge of modern technical skills.
What do you think about the education system, please tell in the comment.
Thank you,,
Author ~ Saurabh Pathak 'Independent'
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें