सोमवार, 26 अप्रैल 2021

नास्तिकता का उद्देश्य।Object of atheism.

 --------------------नास्तिकता का उद्देश्य----------------------

नास्तिकता का उद्देश्य इंसानी जीवन को आसान एवं खुशहाल बनाना है ये ऐसी जीवनशैली है जो सत्य एवं वैज्ञानिकता के धरातल पर आश्रित है। समाज में फैले जाति-पाति, छुआछूत, अंधविश्वास, पाखंड, धार्मिक नफरत, गरीबी, शोषण को कम या समाप्त करने हेतु नास्तिकता बहुत आवश्यक है लोगों में वैज्ञानिक विचार का प्रसार करके उन्हें आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक का उपयोग करके जीवन आसान बनाकर जीने के लिए प्रेरित करना ही नास्तिकता का उद्देश्य है।

नास्तिक एक ऐसी दुनिया का निर्माण करना चाहता है जिसमें धर्म,जातीय नफरत, अंधविश्वास और पाखंड का कोई स्थान नहीं है दरअसल नास्तिक ही दुनिया को कुछ नया दे सकता है क्योंकि आस्तिक तो भगवान और भाग्य के भरोसे बैठे हैं यदि कोई भी इंसान जो कि भाग्य और भगवान के भरोसे न होकर अपने पुरूषार्थ पर यकीन करता है तो वह भी नास्तिक की श्रेणी में रखा जा सकता है। समाज में व्याप्त कुप्रथाओं, झूठ के आधार पर टिकी परम्पराओं एवं अंधविश्वासों को मिटाकर वैज्ञानिक समझ को विकसित करके खुशहाल मानव जीवन का निर्माण करना ही नास्तिकता का उद्देश्य है।

पूजा-पाखंड, जप-तप, ताबीज, हवन, तंत्र-मंत्र के द्वारा सिर्फ और सिर्फ जनता का मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक शोषण किया जाता है।ओझाओं,मौलवियों एवं पुजारियों द्वारा इस कदर भयभीत कर दिया जाता है कि बेचारा सबकुछ अर्पण कर देता है। आये दिन अखबार में ये खबर छपती रहती है कि 'अंधविश्वास ने ली कईयों की जान', 'झाड़फूंक वाले बाबा ने किया युवती का शोषण' इस तरीके की सैकड़ों घटनाएँ प्रतिदिन घटती रहती हैं इसका सिर्फ एक मुख्य कारण है वो है अंधविश्वास। जो जितना बड़ा आस्तिक होता है वो उतना ही बड़ा अंधविश्वासी होता है। पंडित, बाबा और मौलवियों द्वारा इनका जमकर शोषण किया जाता है ।अंधविश्वास और पाखंड के इस दलदल से मुक्ति पाने का सिर्फ एक ही मार्ग है वो है नास्तिक बन जाना। नास्तिक होना आज के मानव की जरूरत है इससे न सिर्फ मानवजाति बल्कि प्रकृति,वातावरण एवं धरती के लिए भी लाभदायक है।

नास्तिक वो होता है जो न्यायपूर्ण एवं तर्कसंगत रूप से किसी भी कार्य को करता है न कि भीड़ को देखकर।

भीड़ को देखकर काम करने वाला तार्किक एवं सही नहीं हो सकता क्योंकि उसमें खुद की बुद्धि का उपयोग करना अपराध माना जाता है ऐसा ही हमारा समाज और सामाजिक संस्थाएं चाहती हैं कि लोग उनके द्वारा बनाये गये प्रथाओं, दकियानूसी परम्पराओं, रिवाजों में फिट बैठें। जो ऐसा नहीं करता उससे ये लोग दूर होने लगते हैं उसे अपराधी घोषित कर देते हैं।

वजह चाहे जो भी हो किसी भी पुराने सिस्टम को समाप्त करके नयी व्यवस्था ईजाद करने में थोड़ी कठिनाई होती है। शुरुआत में परिवर्तन लाने के लिए किसी एक को अकेले ही चलना पड़ता है फिर धीरे-२ लोग जुड़ते जाते हैं,कारवां बनता जाता है।

यदि एक अंधविश्वासी पूरे गांव को झूठ के जाल में फंसा सकता है तो एक पढ़ा लिखा भी अपने ज्ञान से पूरे समाज को शिक्षित एवं जागरूक कर सकता है।

वास्तव में लोग अपनी कमियों और असफलताओं के दोषारोपण के लिए किसी माध्यम की तलाश करते हैं ताकि सारा इल्जाम अपने ऊपर न लेना पड़े, बस इसी जरूरत के लिए उन्होंने ईश्वर,अल्लाह और गॉड का सहारा ले रखा है।

क्यों सफल नहीं हुए? भाग्य ने साथ नहीं दिया। भाग्य के विषय में एक बात बड़ी दिलचस्प लगती है कि खुद को छोड़कर  लगता है कि सबका भाग्य बहुत बढ़िया है यही बात अगला भी सोचता है जिसे आप बहुत खुशनसीब समझ रहे हैं। नास्तिक बनकर इंसान अपने पुरूषार्थ, आत्मविश्वास को पहचानकर बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। नास्तिकता हर मोड़ पर मनुष्य को मजबूती प्रदान करती है।

-----------------------------------------------------------------------------
-------------------- Object of Atheism ----------------------
 The aim of atheism is to make human life easier and happier, it is such a lifestyle which is dependent on the ground of truth and scientism.  Atheism is very important to reduce or eliminate caste-caste, untouchability, superstition, hypocrisy, religious hatred, poverty, exploitation in the society by spreading scientific ideas among people and making them easy to live using modern science and technology.  Motivating is the aim of atheism.
 An atheist wants to create a world in which religion, ethnic hatred, superstition and hypocrisy have no place. Actually an atheist can give something new to the world because the believer is sitting on God and destiny if any human being who destiny  And if he trusts his efforts without trusting in God, then he too can be placed in the category of an atheist.  The purpose of atheism is to create a happy human life by developing scientific understanding by eradicating the traditions and superstitions based on lies, false practices prevalent in the society.
 The mental, economic and physical exploitation of the public is done by worship and hypocrisy, chanting, amulet, havan, tantra-mantra only and only.  gives.  On a daily basis, the news is published in the newspaper that 'Superstition took the lives of many', 'Babel of Baba exploited the girl'. Hundreds of incidents of this manner keep happening daily, the only main reason for this is that superstition.  The more a believer is, the more superstitious he is.  They are heavily exploited by Pandits, Baba and Maulvis. The only way to get rid of this morass of superstition and hypocrisy is to become an atheist.  Being an atheist is the need of today's human being, it is beneficial not only for mankind but also for nature, environment and earth.
 An atheist is one who does any work judiciously and rationally and not by looking at the crowd.
 Seeing the crowd, one cannot be logical and right, because it is considered a crime to use one's own intelligence, in this way our society and social organizations want people to fit into the practices, orthodox traditions, customs they have created.  Those who do not do this, they start getting away from them and declare them as criminals.
 Whatever the reason, there is some difficulty in devising a new system by dismantling any old system.  In the beginning, one has to walk alone to bring change, then gradually 2 people join, and the caravan is formed.
 If a superstitious can trap the entire village in a web of lies, then a literate can also educate and educate the whole society with his knowledge.
 In fact, people seek some means to accuse them of their shortcomings and failures so that they do not have to take the blame on themselves, for this need they have resorted to God, Allah and God.
 Why not succeed?  Luck did not support it.  One thing about luck seems very interesting that except for yourself, it seems that everyone's luck is very good, that is the next thing that you are thinking very lucky.  By becoming an atheist, a person can achieve his biggest goal by recognizing his masculinity, self-confidence.  Atheism strengthens humans at every turn.

छद्म या नकली नास्तिकता।Fake atheism.

 ---------------छद्म या नकली नास्तिकता--------------------

ऐसे नास्तिक ज्यादातर दलित समुदाय से बने अम्बेडकरवादी होते हैं। हिन्दू धर्म की व्यवस्था के अनुसार इन्हें अछूत समझा जाता है कई मन्दिरों में इनके जाने की अनुमति नहीं दी जाती है धार्मिक ऐसा मानते हैं कि दलितों के प्रवेश करने से मंदिर और धार्मिक स्थल अपवित्र हो जाता है, इसीलिए ऐसी जगहों पर दलितों का प्रवेश वर्जित है।

दलित अम्बेडकरवादी इसी बात से गुस्सा होकर नास्तिक होने का ढिंढोरा पीटता है क्योंकि उसे हिन्दू धर्म में उचित स्थान और सम्मान नहीं मिला। नास्तिक बनने की ये वजह सही नहीं है, इस तरह नास्तिक बनना बिल्कुल छद्म और नकली है। वास्तव में नास्तिक बनने का कोई बाहरी कारण और परिस्थितयाँ जिम्मेदार नहीं होती हैं क्योंकि ये मस्तिष्क की तार्किक और वैज्ञानिक दशा का परिणाम है कि कोई व्यक्ति नास्तिक बन जाता है।

दलित नास्तिक इसलिए बनता है ताकि वो हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले धार्मिकों को जला सके, उन्हें ये एहसास करा सके कि हमें आपके धर्म और ईश्वर की कोई जरूरत नहीं है जबकि असल बात तो ये है कि अगर इसी दलित(अम्बेडकरवादी) को हिन्दू धर्म में पूजने और रहने की आजादी मिलती, तब ये नास्तिक नहीं बनते। ऐसे नास्तिक पूर्णतया नकली हैं इनका काम सिर्फ नास्तिकता को बदनाम करना है। यही वजह है कि जब कोई इंसान जो कि ब्राह्मण,क्षत्रिय और वैश्य समुदाय से नास्तिक बनता है तो किसी को भी यकीन नहीं होता कि ये ब्राह्मण, क्षत्रिय या वैश्य वर्ग से है उसे तुरन्त यही लगता है कि ये दलित(अम्बेडकरवादी) वर्ग से है।क्योंकि दलित अम्बेडकरवादियों ने नास्तिकता को बदनाम कर रखा है इतना ही नहीं इन लोगों ने डा० भीमराव अम्बेडकर को पूजना भी शुरू कर दिया है उनकी आरती,व्रत,प्रार्थना करना भी शुरू किया जा चुका है;धार्मिक गुलामी का फन्दा वही है सिर्फ खूंटा बदल दिया गया है। इन लोगों ने डा० अम्बेडकर को भगवान का दर्जा दे दिया है;नास्तिकता का तात्पर्य निष्पक्षता पूर्वक सच को साथ लेकर चलने से है।नास्तिकता ही वास्तविकता और सत्य के धरातल पर जी जाने वाली जीवनशैली है।

सिर्फ ईश्वर का अस्तित्व इंकार कर देना ही नास्तिकता नहीं है, अपितु सत्य, ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता, तार्किकता एवं वैज्ञानिकता के साथ जीवन जीना ही नास्तिकता है।

बौध्द धर्म वाले भी खुद को नास्तिक बोलते हैं और खुद को बुद्ध की मूर्ति के सामने भीख, और दया साचना करते हुए दिखाई पड़ते हैं। ये लोग बुद्ध को अपना भगवान मान बैठे हैं कुछ लोग तो इनके नाम से यज्ञ-हवन, पूजा-पाठ, व्रत कथा भी बहुत मन लगाकर करते हैं।स्वर्ग-नरक, परलोक-पुनर्जन्म की काल्पनिक गप्पों पर इनका भरोसा रहता है दरअसल ये लोग भी नकली नास्तिक हैं और सिर्फ नास्तिकता को बदनाम कर रहे हैं।

नास्तिकता सभी प्रकार की अतार्किक, निरूद्देश्य, फालतू, झूठ के बलबूते अपनायी जाने वाली निराधार और बेबुनियाद प्रथाओं के कैद से मुक्त, स्वतंत्र जीवनशैली है। किसी भी धार्मिक गुलामी, निराधार कर्मकाण्डों को अपनाकर जीना नास्तिकता नहीं है।

वास्तव में नास्तिकता कोई नियम कानून नहीं है बल्कि यह सभी नियमों-कानूनों को छोड़कर अपनायी जाने वाली प्राकृतिक, स्वच्छन्द जीवनशैली है। नास्तिकों के लिए निराधार, बेबुनियाद, झूठ, काल्पनिक, अतार्किक बातों का कोई स्थान नहीं है।

नास्तिक जातिवादी भेदभाव एवं धार्मिक बंधनों से पूर्णतया आजाद होता है,निष्पक्ष होना इनका विशेष स्वभाव होता है। नकली नास्तिकों का ये गुण होता है कि ये जिस जाति से निकल कर आते हैं उसी के पक्ष में रहते हैं; एक तरफ खुद को जाति,नस्ल के भेदभाव से अलग बताते हैं तो दूसरी तरफ उसी जाति की पैरवी करते हैं।

अम्बेडकरवादी नास्तिक ठीक ऐसे ही होते हैं ये जिस जाति,से निकलते हैं उसी के लिए दिनभर लड़ते रहते हैं।इनकी जाति का कोई दलित खास उपल्ब्धि हासिल कर ले तो ये गर्व से गली-२ बखान करते नहीं थकते, ऐसा करना गलत नहीं है परन्तु यह गलत तब दिखाई पड़ता है जब कोई सवर्ण या ओबीसी जाति का कोइ लड़का कोई खास उपलब्धि हासिल करता है तब ये चुप रहते हैं, क्यों भाई! एक तरफ तो आप खुद को जाति धर्म से मुक्त खुद को नास्तिक घोषित कर रहे हो और दूसरी तरफ ये पक्षपात कर रहे हो।नास्तिक पूर्णतया निष्पक्ष एवं जातिगत धार्मिक भेदभाव से मुक्त होता है।नास्तिक वही बात करता है जो तर्कपूर्ण, न्यायसंगत और निष्पक्ष होता है। नास्तिकता का उद्देश्य संपूर्ण मानवजाति को धार्मिक एवं नस्लीय नफरत से दूर करके एकता के सूत्र में बांधना है इंसान का इंसान के प्रति दया, करूणा, प्रेम बढ़ाकर एवं आपसी नफरत ,भेदभाव मिटाकर एकता के  सूत्र में बांधना ही नास्तिकता का परम उद्देश्य है।

ऐसे नकली,बहुरूपिये नास्तिक देश और समाज के लिए घातक हैं सिर्फ कहने और ढिंढोरा पीटने भर से कोई नास्तिक नहीं बन जाता ;नास्तिकता का ये उद्देश्य बिल्कुल भी नहीं है कि निरंकुश होकर दूसरों के साथ बुरा व्यवहार किया जाय। इसका उद्देश्य है- कि सबकुछ जानते हुए भी कानून के दायरे में रहकर स्वतंत्रता पूर्वक अपना जीवन यापन किया जाय।

-----------------------------------------------------------------------------
--------------- Pseudo or fake atheism --------------------
 Such atheists are mostly Ambedkarites made up of the Dalit community.  According to the system of Hindu religion, they are considered untouchable, they are not allowed in many temples. Religious believe that entering the Dalits pollutes the temple and religious places, hence the entry of Dalits in such places is forbidden.  .
 The Dalit Ambedkarite is angry with this and proclaims himself to be an atheist because he did not get proper place and honor in Hinduism.  This reason for becoming an atheist is not correct, thus becoming an atheist is absolutely false and fake.  In fact, no external reason and circumstances are responsible for becoming an atheist because it is a result of the logical and scientific condition of the brain that a person becomes an atheist.
 Dalit becomes an atheist so that he can burn the religions who believe in Hinduism, to make them realize that we do not need your religion and God, whereas the real thing is that if this Dalit (Ambedkarite) is called Hinduism  I do not become an atheist when I get freedom to worship and live.  Such atheists are completely fake, their job is only to discredit atheism.  This is the reason that when a person who becomes an atheist from the Brahmin, Kshatriya and Vaishya community, no one is convinced that he is from the Brahmin, Kshatriya or Vaishya class, he immediately thinks that he is from the Dalit (Ambedkarite) class  Because not only have the Dalit Ambedkarists discredited atheism, these people have also started worshiping Dr. Bhimrao Ambedkar. His aarti, fasting, prayer has also started; the loop of religious slavery is the same.  Has been given.  These people have given Dr. Ambedkar the status of God; Atheism means impartially carrying on the truth. Atheism itself is a lifestyle living on the ground of reality and truth.
 Denying the existence of God is not just atheism, but it is atheism to live life with truth, honesty, dutifulness, rationality and scientificness.
 Even Buddhists call themselves atheists and see themselves begging in front of the Buddha statue, and showing compassion.  These people consider Buddha to be their god, some people also do Yagna-Havan, Puja-recitation, fasting story in their name and they have a lot of faith. They trust the imaginary gossips of heaven and hell, reincarnation and reincarnation.  Are also fake atheists and are just defaming atheism.
 Atheism is a free, independent lifestyle free from the imprisonment of all kinds of irrational, aimless, useless, baseless and baseless practices.  It is not atheism to live by adopting any religious slavery, baseless rituals.
 In fact, atheism is not a law of law, rather it is a natural, free lifestyle followed by all rules and laws.  For atheists there is no place for baseless, baseless, false, imaginary, irrational things.
 Atheists are completely free from casteist discrimination and religious bonds, they have a special nature to be fair.  Fake atheists have the quality that they live in favor of the caste they come from;  On the one hand, they differentiate themselves from caste and race discrimination, on the other hand they advocate the same caste.
 Ambedkarite atheists are just like this, they continue to fight for the same caste, from which they come out. If a Dalit of their caste gets a special achievement, then they do not get tired of proudly talking alley-2, but it is not wrong to do so.  This appears wrong when a boy of any caste or OBC caste achieves a special achievement, then they remain silent, why brother!  On the one hand, you are declaring yourself free from casteism and you are atheist, on the other hand, the atheist is completely impartial and free of caste-based religious discrimination. The atheist does the same thing which is fair, just and fair.  is.  The purpose of atheism is to remove the entire human race from religious and racial hatred and tie it in the thread of unity. By tying human kindness, compassion, love towards human beings and mutual hatred and discrimination, tying them to the thread of unity is the ultimate aim of atheism.
 Such fake, polymorphic atheists are fatal to the country and society, just by saying and banging, one does not become an atheist; it is not at all the purpose of atheism to misbehave and be rude to others.  Its purpose is that, knowing everything, living within the scope of law and living independently.

नास्तिकता और हमारा संविधान।Atheism and our constitution.

 -----------नास्तिकता और हमारा संविधान----------------

हमारा देश भारत धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है यहाँ  पर लोग धार्मिक स्वतंत्रता का भरपूर लाभ उठा सकते हैं कहने का तात्पर्य है कि यहाँ के लोग किसी भी धर्म को मानकर जियें इसके लिए कोई रोकटोक नहीं है इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अपना धर्म छोड़ दूसरे के धर्म का अनुसरण करें तो भी कोई समस्या नहीं है इतना ही नहीं यहाँ पर कोई भी किसी व्यक्ति को धार्मिक होने के लिए बलपूर्वक बाध्य नहीं कर सकता है।

भारतीय संविधान में अनुच्छेद 25 से 28 धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करता है जो कि इस प्रकार है-

अनुच्छेद 25-- अपने मन से किसी भी धर्म को अबाध रूप से  मानने, आचरण और प्रचार करने की स्वतंत्रता, कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म को मान सकता है और उसका प्रचार-प्रसार कर सकता है।

अनुच्छेद 26--धार्मिक कार्यों के प्रबंध की स्वतंत्रता, कोई भी व्यक्ति अपने धर्म के लिए संस्थाओं की स्थापना व पोषण करने की, विधि सम्मत धन अर्जन, स्वामित्व व प्रशासन का अधिकार है।

अनुच्छेद 27--राज्य किसी भी व्यक्ति को ऐसे कर देने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है, जिसकी आय किसी विशेष धर्म अथवा धार्मिक संप्रदाय की उन्नति या पोषण में व्यय करने के लिए विशेष रूप से निश्चित कर दी गयी है।

अनुच्छेद 28---राज्य विधि से पूर्णतः पोषित किसी शिक्षा संस्था में धार्मिक शिक्षा नहीं दी जाएगी ऐसे शिक्षण संस्थान अपने विद्यार्थियों को किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने या किसी धर्म उपदेश को बलपूर्वक सुनने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। धार्मिक कट्टरता और पाखंड के इस दौर में मुंबई उच्च न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य है कि सरकार किसी भी व्यक्ति को बाध्य नहीं कर सकती कि वह किसी सरकारी फार्म या शपथपत्र में अपना धर्म घोषित करे। अगर वह लिखता है कि 'कोई धर्म नहीं' यानी धर्म में उसका विश्वास नहीं है तो इसे स्वीकार करना होगा, यही उसका धर्म है। हर व्यक्ति का यह मौलिक अधिकार है कि वह किसी खास धर्म में विश्वास रखे या न रखे, उसका अनुपालन करे या न करे या धर्मशास्त्र में उसकी आस्था न हो।

भारत एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक देश है जिसका अपना कोई सरकारी तौर पर घोषित धर्म नहीं है अत: सरकार धार्मिक स्वतंत्रता के संविधान प्रदत्त अधिकार के उपयोग से किसी को नहीं रोक सकती, चाहे वह किसी खास धर्म में रहने या छोड़ने का सवाल हो या किसी भी धर्म में विश्वास न रखने का प्रश्न हो।

देश में ऐसा एक भी कानून नहीं है जो लोगों को किसी न किसी धर्म में विश्वास रखने को मजबूर करता हो।

-----------------------------------------------------------------------------

---------- Atheism and our Constitution ----------------


 Our country India is a secular nation, here people can take full advantage of religious freedom, to say that people here live any religion, there is no restriction for this, apart from this, no person can leave his religion and other religion.  Even if you follow, there is no problem. Not only this, no one can force anyone to be religious here.


 Articles 25 to 28 in the Indian constitution provide religious freedom which is as follows-


 Article 25 - Freedom to follow, conduct and propagate any religion with one's own mind, any person can believe and propagate any religion.


 Article 26 - Freedom to manage religious affairs, any person has the right to establish and nurture institutions for his religion, right to acquire money, ownership and administration.


 Article 27 - The state cannot compel any person to pay such tax, whose income has been specially fixed for spending in the promotion or nurture of a particular religion or religious sect.


 Article 28 --- Religious education will not be given in an education institution fully funded by state law. Such educational institutions cannot compel their students to participate in any religious ritual or listen to any religious preaching force.  In this era of religious fanaticism and hypocrisy, the decision of the Mumbai High Court is welcome that the government cannot compel anyone to declare their religion in any government form or affidavit.  If he writes that 'there is no religion', that is, he does not believe in religion, then it has to be accepted, that is his religion.  It is the fundamental right of every person to believe or not to believe in a particular religion, to follow or not to adhere to it or to have no faith in theology.


 India is a secular democratic country which has no officially declared religion of its own, so the government cannot stop anyone from exercising the constitutionally given right to religious freedom, whether it is a question of living or leaving a particular religion or any religion.  There is a question of not believing in it.


 There is not a single law in the country that forces people to believe in some religion.

नास्तिक और प्रकृतिवादी में अन्तर।Difference between atheist and naturalist.

 ----------नास्तिक और प्रकृति वादी में अन्तर------------

नास्तिक बनते हैं जबकि प्रकृति वादी जन्मजात नास्तिक होते हैं। नास्तिक वो होता है जो कि पहले से आस्तिक रह चुका हो जबकि प्रकृतिवादी शुरूआत से ही नास्तिक जीवनशैली का अनुसरण करता है।पृथ्वी पर मानव को छोड़कर सभी जीव-जन्तु, पशु-पक्षी, कीड़े-मकोड़े प्रकृतिवादी हैं क्योंकि जन्म से ही इन्हें किसी ईश्वर/अल्लाह या गाड की जरूरत नहीं पड़ती और न ही ये जानते हैं। मनुष्य की बुद्धि तो विकसित हुयी परन्तु उसका अच्छा और बुरा दोनों पहलू साथ प्रकट हुआ। ईश्वर की मान्यता मनुष्य की कुबुद्धि की देन है,मनुष्यों ने ही अपने डर, लालच और अज्ञानता का दोहन करने के लिए ईश्वर को खोजा।

यदि पूजा-पाठ, जप-तप, प्रार्थना करवाना ईश्वर की मर्जी से होता तो वह इन बेजुबान जीवों से भी करवाता, परन्तु ऐसा कुछ नहीं है। मनुष्य के लिए जो चीजें जरूरी हैं वो खुद ही कर लेता है बिना किसी के बताये और सिखाये। ये ठीक उसी प्रकार है जिस प्रकार जानवर और छोटे-२ जीव अपना अस्तित्व बचाने के लिए खाना, पीना, प्रजनन, निष्कासन, मल-मूत्र विसर्जन की क्रिया स्वत: ही कर लेते हैं।

बच्चे को ईश्वर की अवधारणा अपने मां बाप, परिवार, समाज, विद्यालय, दोस्तों और दूरभाष यंत्रों जैसे मोबाइल, टीवी, रेडियो आदि से ही मिलता है।अगर उसे किसी ऐसी जगह रखा जाय जहाँ ये सब न हों तो वह बच्चा ईश्वर/अल्लाह/गॉड या किसी अज्ञात शक्ति के बारे में जानने से बिल्कुल अनभिज्ञ रहेगा। ऐसा होना तो संभव नहीं है पर इतना तो हो सकता है कि बच्चे को सही और गलत का स्पष्ट ज्ञान बचपन बचपन से ही दिया जाय। उसकी सभी जिज्ञासा भरे प्रश्नों का जवाब धार्मिक कहानियों से देने के बजाय विज्ञान की खोजों को समझाकर दिया जाय,ऐसा बालक बड़ा होकर अन्य बच्चों से बिल्कुल ही बदला हुआ होगा क्योंकि वह काफी आत्मविश्वासी,तार्किक और बुद्धिमान हो जाएगा या यूं कहें कि वो बच्चा प्रकृतिवादी जीवनशैली अपनाकर अपना जीवन जियेगा।

-----------------------------------------------------------------------------

[English version]

------ Difference between atheists and natureists ------------


 Atheists are made, while nativists are born atheists.  An atheist is one who has been a believer before, while the naturalist has followed the atheist lifestyle since the beginning. All animals, animals, birds, insects and insects on the earth are naturalists because they have been born to a god since birth.  / Allah or Gad is not needed, nor do they know.  Man's intelligence developed but both good and bad aspects appeared simultaneously.  The belief of God is a product of human intelligence, humans only found God to exploit their fear, greed and ignorance.


 If worshiping, chanting, praying, praying would have been done by the will of God, he would have got these lifeless creatures done as well, but that is not the case.  He does all the things that are necessary for a human being, without being taught and taught by anyone.  This is the same way that animals and small animals take food, drink, reproduction, removal, excretion and urinary excretion on their own to save their existence.


 The child gets the concept of God from his parents, family, society, school, friends and telephone devices like mobile, TV, radio etc. If he is placed in a place where all these are not there, then that child is God / Allah /  Knowing about God or some unknown power will remain completely unknown.  This is not possible, but it is possible that a clear knowledge of right and wrong is given to the child from childhood.  Instead of answering all his curiosity questions from religious stories, explaining the discoveries of science, such a child will grow up to be completely changed from other children because he will be very confident, logical and intelligent or just say that child is a naturalist.  Live your life by adopting lifestyle.

ईश्वर की खोज कैसे हुई?How was god discoverd?

 _________ईश्वर की खोज कैसे हुई __________

नास्तिकता ईश्वरीय मान्यता का विरोधाभास है यह जीवनशैली पूर्णतः वैज्ञानिक और सत्य पर आधारित है नास्तिक वही मानता है जो प्रमाणित है किसी भी बात को बिना जाने समझे,परखे सत्य मान लेना आस्तिकता ही है। ठीक इसी प्रकार ईश्वर का अस्तित्व भी है जो आज तक कहीं भी प्रमाणित नहीं हो सका है किसी भी ऐसी बात जो हम अभी तक ठीक से नहीं नहीं जान सके हैं तो इसका अर्थ ये नहीं है कि उसे किसी अज्ञात शक्ति या ईश्वर ने बनाया है विज्ञान की खोज निरन्तर जारी है इस दरम्यान कोई भी ऐसा प्रमाण नहीं मिला जिससे किसी अज्ञात शक्ति या ईश्वर का अस्तित्व साबित हो सके।

अब जानते हैं कि ईश्वरी मान्यता लोगों के मन में कैसे आयी। इसे जानने के लिए हमें मानव इतिहास के उस दौर में जाना पड़ेगा जब मनुष्य खानाबदोश और आदिमानव की तरह जंगलों में अपना जीवन व्यतीत करता था। वह अपने चारों ओर हो रही अनेक प्राकृतिक घटनाओं जैसे:- बिजली चमकना,बादल गर्जना,बरसात को देखकर डर जाता था।उसे ज्ञान न होने के कारण इन घटनाओं के पीछे किसी ऐसी शक्ति की कल्पना करने लगा जो कि इन सभी घटनाओं का संचालन करता है यहीं से ईश्वर की खोज हुयी। इसके अलावा मनुष्य अपने आसपास नदी, पहाड़, झरने ,तालाब, जंगल, समुद्र, सूर्य, चन्द्रमा, तारे,ग्रह, उपग्रह और स्वयं को देखकर ये अनुमान लगाता है कि इसके पीछे किसका हाथ है?आखिर कौन है जिसने इतना बड़ा कायनात और प्रकृति को निर्मित किया, ये सवाल वाजिब है तो इसका जवाब मिलना मुश्किल था क्योंकि उस वक्त विज्ञान का कोई नामोनिशान न था परन्तु मानव जिज्ञासा को विराम देना जरूरी था बस तभी से ये मान लिया गया कि इस प्रकृति कायनात की सभी सजीव, निर्जीव चीजों को बनाने वाला और चलाने वाला कोई अज्ञात शक्ति है अनेक धर्म की मान्यताओं में इसे ईश्वर/अल्लाह/गाड/यहोवा आदि अनेक नामों से जाना। इस प्रकार ईश्वर की खोज हुयी।

आज वो समय है जहाँ विज्ञान ने काफी हद तक उन्नति कर ली है कोई चीज कैसे बनी इसका जवाब भी विज्ञान के पास मौजूद है ये जीव, जन्तु,नदी,पहाड़,झरने, तारे, ग्रह, उपग्रह, सूर्य, चन्द्रमा, सौरमण्डल, पेड़-पौधे एवं मनुष्य कैसे बने और विकसित हुये इसका जवाब विज्ञान के पास मौजूद है उसका जिक्र करने में यह टापिक काफी लम्बा हो जायेगा। किसी अन्य प्रसंग में उसकी विस्तृत चर्चा वाला लेख भी प्रस्तुत किया जायेगा।

देखिए नास्तिक को ईश्वर से कोई दुश्मनी या विरोध नहीं है क्योंकि जो चीज है ही नहीं उसका विरोध क्या करना? आस्तिक लोग प्रश्न उठाते हैं कि साबित करिए कि ईश्वर नहीं है अरे भाई साबित उस चीज को किया जाता है जो कि अस्तित्व में है जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं है उसे कैसे साबित करेंगे आप। जिस चीज को आज तक किसी ने नहीं देखा है सिवाय काल्पनिक कहानियों के सिर्फ कहानियों में सुनते हैं कि अमुक इंसान ने भगवान का दर्शन प्राप्त किया।अभी पूछो कि आपने देखा? तो कोई जवाब नहीं। नास्तिक को कोई शौक नहीं है ईश्वर का विरोध करने की,नास्तिक तो चाहता है कि काश कोई ईश्वर मौजूद होता जो कि दुनिया का संचालन करता, अच्छाइयों,बुराइयों पर ध्यान देता पर अफसोस ऐसा कुछ नहीं है। एक सवाल मन में और आता है कि यदि वास्तव में ईश्वर का अस्तित्व है तो वह लोगों के सामने आने से डरता क्यों है? यदि वह सर्वशक्तिमान है तो फिर किस बात का डर। धार्मिकों ने धरती पर इतना आतंक मचा दिया है कि अब तक ईश्वर को खुद आ जाना चाहिए था कम से कम सभी झूठी धार्मिक मान्यताओं का अंत तो हो ही जाता।इसके साथ ही इंसान, नफरत, भेदभाव के विभेदीकरण से मुक्त चैन की सांस ले पाता।

सभी धर्मों का वजूद इसीलिए है क्योंकि ईश्वर नहीं है यदि ईश्वर सच में मौजूद होता तो ये बरसाती मेंढक की तरह फैले सभी धर्म अब तक समाप्त हो चुके होते। क्योंकि तब ठगने और बेवकूफ बनाने के बनाया गया तरह-तरह का हथकंडा काम नहीं आता क्योंकि तब लोग सच जान चुके होते।

मनुष्य के डर,लालच और अज्ञानता का नाम ही ईश्वर है निष्कर्षत: हम ये कह सकते हैं कि मानव अपने डर, लालच और अज्ञानता का दोहन करने के लिए किसी अज्ञात शक्ति या ईश्वर को खोजा। शुरुआत में तो अज्ञानता वश ईश्वर की खोज हो गयी बाद में धर्म की खोज होने के बाद ईश्वर को अपने धंधे से जोड़ दिया गया। अब ईश्वर राजनीति और धंधे में भी शामिल हो गया। इन धूर्तों एवं पाखंडियों का प्रचार बहुत तेज है ईश्वर के खिलाफ सोचने पर भी दहशत बता दिया है इन लोगों ने ताकि उनका यह धन्धा फलता फूलता रहे और बिना कुछ परिश्रम किये जीवन भर कमाई होती रहे। सच कड़वा होता है हर किसी को ये समझने की कोशिश करना चाहिए।

-----------------------------------------------------------------------------

[English version]

_________ How God was discovered __________

 Atheism is the antithesis of divine belief. This lifestyle is completely scientific and based on truth. An atheist believes that what is certified is to believe anything without knowing it.  In the same way, there is also the existence of God, which has not been proved anywhere till date, any thing which we have not yet been able to know properly, it does not mean that it is created by some unknown power or God.  The search for this is going on continuously, during this time no such evidence has been found that can prove the existence of any unknown power or God.

 Now we know how the Godly recognition came in the mind of the people.  To know this, we have to go to that era of human history when man used to live his life in the forests like nomadic and primitive man.  He was afraid of seeing many natural phenomena happening around him, such as: lightning, cloud roaring, rain. Due to his lack of knowledge, he started imagining some power behind these events that would conduct all these events.  This is where God was discovered.  Apart from this, a person, by looking at the river, mountains, waterfalls, pond, forest, sea, sun, moon, stars, planets, satellites and himself, guess who is behind this?  This question is justified, it was difficult to get an answer because there was no science of science at that time, but it was necessary to stop the human curiosity, since then it has been assumed that all the living, inanimate things of this nature work are created.  Vala and running is an unknown power, in many religions beliefs, it is known as God / Allah / Gad / Jehovah etc. by many names.  Thus God was discovered.

 Today is the time where science has progressed to a great extent, science has the answer to how something has become. These creatures, animals, rivers, mountains, waterfalls, stars, planets, satellites, sun, moon, solar system, trees.  -Todic and how humans became and evolved, this answer will be very long in referring to the answer that is available with science.  In any other context, a detailed discussion article will also be presented.

 See, an atheist has no enmity or opposition with God because what is there to resist what is not there?  Believers raise the question that prove that there is no God.  The thing that no one has seen till now, except in fictional stories, we hear in stories that such a person has seen God.  So no answer.  An atheist has no hobby to oppose God, an atheist wishes that there exists a God who governs the world, pays attention to good, evil, but regret is nothing.  One more question comes to mind that if God really exists then why is he afraid to come before people?  If he is omnipotent then what fear.  Religions have created so much terror on the earth that by now God should have come on his own, at least all the false religious beliefs would have come to an end. At the same time, humans would be able to breathe peace free from the discrimination of hate, discrimination  .

 All religions exist because God is not there, if God were really present, then all these religions spread like a rainy frog would have ended by now.  Because then the different tactics created by cheating and fooling do not work because then people would have come to know the truth.

 The name of man's fear, greed and ignorance is God. In conclusion, we can say that human has discovered some unknown power or God to exploit his fear, greed and ignorance.  In the beginning, ignorance was the discovery of God, and after the discovery of religion, God was added to his business.  Now God also joined politics and business.  The propaganda of these rascals and hypocrites is very fast, even after thinking against God, they have told panic so that their business can flourish and keep earning throughout their life without doing any hard work.  The truth is bitter, everyone should try to understand it.

क्या नास्तिकता धर्मों का विरोध है?is atheism opposed to relegions?

 ----------क्या नास्तिकता धर्मों का विरोध है----------

नास्तिकता का मूल उद्देश्य सत्य को सामने लाना और इसकी के साथ जीना है।इसका कोई ऐसा उद्देश्य नहीं है जिससे कि धार्मिकों और उनकी मान्यताओं को कोई ठेस पहुंचे। नास्तिक वही मानता है जो कि विज्ञान मानता है और विज्ञान सत्य है इसमें कोई दो राय नहीं है क्योंकि यदि विज्ञान सत्य नहीं होता तो आज ये गाड़ी, फैक्टरी, मशीनें, बिजली,फोन आदि जैसी अत्याधुनिक सुविधाजनक चीजें हमारे पास न होतीं।ये सभी चीजें विज्ञान के ही प्रयोगों और खोजों पर बनी हैं अब यदि कोई सत्य को साथ लेकर चल रहा है तो इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए,क्योंकि झूठ को तो एक न एक दिन समूल सहित मिट जाना है बशर्ते बात बस इतनी है कि वो दिन कब आएगा इसका ज्ञान किसी को नहीं है।

ये सच ही कुछ ऐसा है कि इसे अपनाने और बताने से धर्म और ईश्वर को ठेस पहुंच जाती है। धार्मिक मान्यताएं कल्पना के आधार पर गढ़ी गयी हैं जबकि विज्ञान कल्पना के साथ-२ प्रयोग और परीक्षण में भी साबित किया जाता है इसलिए विज्ञान अंतिम रूप से सत्य सिद्ध हो जाता है।

या तो सच सुनने की क्षमता रखो या फिर झूठ को साथ लेकर चलना छोड़ दो, प्रत्येक आस्तिक बनावटी और दिखावे की दुनिया में जीता है जबकि नास्तिक हकीकत के धरातल पर अपना जीवन-यापन करता है। झूठी उम्मीदें, झूठा साथ एक न एक दिन समाप्त हो ही जाता है ऐसी उम्मीदें क्यों पाले जिससे कि भविष्य में रोने के सिवाय कुछ हाथ न लगे, आस्तिकों का सारा सिस्टम झूठी उम्मीदों एवं झूठ के सहारे टिका है क्योंकि सच को स्वीकारना और उसके साथ चलना शुरुआत में थोड़ा मुश्किल होता है। झूठ सुनकर और जानकर बहुत ही अच्छा लगता है,इसका कारण यह है कि झूठ की बुनियाद पर लालच का पोषण अच्छे तरीके से होता है। नास्तिकता अपनाकर शुरुआत में थोड़ी मुश्किल ये होगी कि सबकुछ खुद की जिम्मेदारी पर होता हुआ महसूस होगा, जिस काम का सारा बोझ ईश्वर के सहारे छोड़ा गया था वो खुद पर आ जाएगा। कुछ समय बाद इसे अपनाने की आदत हो जाती है इसके बाद ईश्वर के सहारे का ख्याल ही नहीं आता।नास्तिक बनने के बाद एक चीज बहुत तेजी से बढ़ती है वो है आत्मनिर्भरता।सारी चीजें स्पष्ट दिखाई पड़ने लगती हैं अब ये समझ आने लगता है कि खुद की खुशहाली और बदहाली का जिम्मेदार इंसान स्वयं है इसमें किसी अज्ञात शक्ति या ईश्वर की कोई भूमिका नहीं है। 

नास्तिक बनने के बाद दूसरा सबसे बड़ा प्रभाव ये है कि दूसरों को दोष देने की आदत बिल्कुल समाप्त होने लगती है या यूं कहें कि बहाने बनाने का सिलसिला समाप्त हो जाता है क्योंकि अब ये समझ आ चुका होता है कि अपनी परिस्थितियों, दुखों-सुखों, सफलताओं-असफलताओं का जिम्मेदार इंसान स्वयं है।मनुष्य की उपलब्धियों एवं बर्बादी के पीछे उसका कर्म ही जिम्मेदार होता है।नास्तिकता का उद्देश्य ये बिल्कुल भी नहीं है कि धार्मिक आस्था और तथाकथित काल्पनिक ईश्वर को ठेस पहुंचाया जाय, परन्तु गरीबी, शोषण, अन्याय, पाखंड, जाति-पाति भेदभाव, ऊंच-नीच को समाप्त करने के दौरान धर्म और भगवान बीच में आ जाते है क्योंकि ये सभी विषमताएं और अन्याय यहीं से जन्मी हैं।

-----------------------------------------------------------------------------

[English version]

---------- Is atheism opposed to religions ----------

 The basic purpose of atheism is to bring out the truth and live with it. It has no purpose to hurt the religious and their beliefs.  An atheist believes what science believes and science is true. There are no two opinions because if science was not true, then today we would not have these convenient things like vehicles, factories, machines, electricity, phones, etc. All these things  Science has been built on experiments and discoveries. Now, if someone is taking the truth along, then there should be no objection in it, because the lie has to be eradicated one day or the other, provided that it is just that day.  No one knows when it will come.

 The truth is that adopting and telling it hurts religion and God.  Religious beliefs are formed on the basis of imagination, whereas science is proved in 2 experiments and tests along with imagination, so science is finally proved to be true.

 Either have the ability to hear the truth or leave it with the lie, every believer lives in a world of gimmicks and appearances while the atheist lives on the surface of reality.  False Expectations, Falsehood is Finished One Day, Why Get Expectations So That Nothing Leads To Weeping In The Future, The whole system of believers rests on false hopes and lies because accepting the truth and walking with it  It is a bit difficult in the beginning.  Hearing and knowing lies is very good, the reason is that greed is nurtured in a good way on the basis of lies.  By adopting atheism, it will be a little difficult in the beginning that everything will be felt on its own responsibility, the work that was left on the support of God will fall on itself.  After some time, it becomes a habit to adopt it, after this, there is no consideration of the support of God. One thing that grows very fast after becoming an atheist is self-reliance. All things start to appear clear. Now it starts to understand that  The person responsible for his own well-being and plight is himself, there is no role of any unknown power or God in it.

 After becoming an atheist, the second biggest effect is that the habit of blaming others starts to end at all, or rather the process of making excuses is over because now it is understood that our circumstances, sorrows, pleasures,  The person responsible for successes and failures is himself. His actions are responsible for the achievements and ruin of man. The purpose of atheism is not to hurt religious faith and the so-called imaginary God, but poverty, exploitation, injustice,  Religion and God come in the midst of ending the hypocrisy, caste-discrimination, high-altitude because all these inequalities and injustice are born from here

Thank you,


कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है या बुरा?

 **कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है बुरा** आज मैं उस मुद्दे पर लिखने जा रहा हूं जो कि आजकल की युवा पीढ़ी के लिए जानना बहुत जरूरी है ह...