सोमवार, 26 अप्रैल 2021

छद्म या नकली नास्तिकता।Fake atheism.

 ---------------छद्म या नकली नास्तिकता--------------------

ऐसे नास्तिक ज्यादातर दलित समुदाय से बने अम्बेडकरवादी होते हैं। हिन्दू धर्म की व्यवस्था के अनुसार इन्हें अछूत समझा जाता है कई मन्दिरों में इनके जाने की अनुमति नहीं दी जाती है धार्मिक ऐसा मानते हैं कि दलितों के प्रवेश करने से मंदिर और धार्मिक स्थल अपवित्र हो जाता है, इसीलिए ऐसी जगहों पर दलितों का प्रवेश वर्जित है।

दलित अम्बेडकरवादी इसी बात से गुस्सा होकर नास्तिक होने का ढिंढोरा पीटता है क्योंकि उसे हिन्दू धर्म में उचित स्थान और सम्मान नहीं मिला। नास्तिक बनने की ये वजह सही नहीं है, इस तरह नास्तिक बनना बिल्कुल छद्म और नकली है। वास्तव में नास्तिक बनने का कोई बाहरी कारण और परिस्थितयाँ जिम्मेदार नहीं होती हैं क्योंकि ये मस्तिष्क की तार्किक और वैज्ञानिक दशा का परिणाम है कि कोई व्यक्ति नास्तिक बन जाता है।

दलित नास्तिक इसलिए बनता है ताकि वो हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले धार्मिकों को जला सके, उन्हें ये एहसास करा सके कि हमें आपके धर्म और ईश्वर की कोई जरूरत नहीं है जबकि असल बात तो ये है कि अगर इसी दलित(अम्बेडकरवादी) को हिन्दू धर्म में पूजने और रहने की आजादी मिलती, तब ये नास्तिक नहीं बनते। ऐसे नास्तिक पूर्णतया नकली हैं इनका काम सिर्फ नास्तिकता को बदनाम करना है। यही वजह है कि जब कोई इंसान जो कि ब्राह्मण,क्षत्रिय और वैश्य समुदाय से नास्तिक बनता है तो किसी को भी यकीन नहीं होता कि ये ब्राह्मण, क्षत्रिय या वैश्य वर्ग से है उसे तुरन्त यही लगता है कि ये दलित(अम्बेडकरवादी) वर्ग से है।क्योंकि दलित अम्बेडकरवादियों ने नास्तिकता को बदनाम कर रखा है इतना ही नहीं इन लोगों ने डा० भीमराव अम्बेडकर को पूजना भी शुरू कर दिया है उनकी आरती,व्रत,प्रार्थना करना भी शुरू किया जा चुका है;धार्मिक गुलामी का फन्दा वही है सिर्फ खूंटा बदल दिया गया है। इन लोगों ने डा० अम्बेडकर को भगवान का दर्जा दे दिया है;नास्तिकता का तात्पर्य निष्पक्षता पूर्वक सच को साथ लेकर चलने से है।नास्तिकता ही वास्तविकता और सत्य के धरातल पर जी जाने वाली जीवनशैली है।

सिर्फ ईश्वर का अस्तित्व इंकार कर देना ही नास्तिकता नहीं है, अपितु सत्य, ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता, तार्किकता एवं वैज्ञानिकता के साथ जीवन जीना ही नास्तिकता है।

बौध्द धर्म वाले भी खुद को नास्तिक बोलते हैं और खुद को बुद्ध की मूर्ति के सामने भीख, और दया साचना करते हुए दिखाई पड़ते हैं। ये लोग बुद्ध को अपना भगवान मान बैठे हैं कुछ लोग तो इनके नाम से यज्ञ-हवन, पूजा-पाठ, व्रत कथा भी बहुत मन लगाकर करते हैं।स्वर्ग-नरक, परलोक-पुनर्जन्म की काल्पनिक गप्पों पर इनका भरोसा रहता है दरअसल ये लोग भी नकली नास्तिक हैं और सिर्फ नास्तिकता को बदनाम कर रहे हैं।

नास्तिकता सभी प्रकार की अतार्किक, निरूद्देश्य, फालतू, झूठ के बलबूते अपनायी जाने वाली निराधार और बेबुनियाद प्रथाओं के कैद से मुक्त, स्वतंत्र जीवनशैली है। किसी भी धार्मिक गुलामी, निराधार कर्मकाण्डों को अपनाकर जीना नास्तिकता नहीं है।

वास्तव में नास्तिकता कोई नियम कानून नहीं है बल्कि यह सभी नियमों-कानूनों को छोड़कर अपनायी जाने वाली प्राकृतिक, स्वच्छन्द जीवनशैली है। नास्तिकों के लिए निराधार, बेबुनियाद, झूठ, काल्पनिक, अतार्किक बातों का कोई स्थान नहीं है।

नास्तिक जातिवादी भेदभाव एवं धार्मिक बंधनों से पूर्णतया आजाद होता है,निष्पक्ष होना इनका विशेष स्वभाव होता है। नकली नास्तिकों का ये गुण होता है कि ये जिस जाति से निकल कर आते हैं उसी के पक्ष में रहते हैं; एक तरफ खुद को जाति,नस्ल के भेदभाव से अलग बताते हैं तो दूसरी तरफ उसी जाति की पैरवी करते हैं।

अम्बेडकरवादी नास्तिक ठीक ऐसे ही होते हैं ये जिस जाति,से निकलते हैं उसी के लिए दिनभर लड़ते रहते हैं।इनकी जाति का कोई दलित खास उपल्ब्धि हासिल कर ले तो ये गर्व से गली-२ बखान करते नहीं थकते, ऐसा करना गलत नहीं है परन्तु यह गलत तब दिखाई पड़ता है जब कोई सवर्ण या ओबीसी जाति का कोइ लड़का कोई खास उपलब्धि हासिल करता है तब ये चुप रहते हैं, क्यों भाई! एक तरफ तो आप खुद को जाति धर्म से मुक्त खुद को नास्तिक घोषित कर रहे हो और दूसरी तरफ ये पक्षपात कर रहे हो।नास्तिक पूर्णतया निष्पक्ष एवं जातिगत धार्मिक भेदभाव से मुक्त होता है।नास्तिक वही बात करता है जो तर्कपूर्ण, न्यायसंगत और निष्पक्ष होता है। नास्तिकता का उद्देश्य संपूर्ण मानवजाति को धार्मिक एवं नस्लीय नफरत से दूर करके एकता के सूत्र में बांधना है इंसान का इंसान के प्रति दया, करूणा, प्रेम बढ़ाकर एवं आपसी नफरत ,भेदभाव मिटाकर एकता के  सूत्र में बांधना ही नास्तिकता का परम उद्देश्य है।

ऐसे नकली,बहुरूपिये नास्तिक देश और समाज के लिए घातक हैं सिर्फ कहने और ढिंढोरा पीटने भर से कोई नास्तिक नहीं बन जाता ;नास्तिकता का ये उद्देश्य बिल्कुल भी नहीं है कि निरंकुश होकर दूसरों के साथ बुरा व्यवहार किया जाय। इसका उद्देश्य है- कि सबकुछ जानते हुए भी कानून के दायरे में रहकर स्वतंत्रता पूर्वक अपना जीवन यापन किया जाय।

-----------------------------------------------------------------------------
--------------- Pseudo or fake atheism --------------------
 Such atheists are mostly Ambedkarites made up of the Dalit community.  According to the system of Hindu religion, they are considered untouchable, they are not allowed in many temples. Religious believe that entering the Dalits pollutes the temple and religious places, hence the entry of Dalits in such places is forbidden.  .
 The Dalit Ambedkarite is angry with this and proclaims himself to be an atheist because he did not get proper place and honor in Hinduism.  This reason for becoming an atheist is not correct, thus becoming an atheist is absolutely false and fake.  In fact, no external reason and circumstances are responsible for becoming an atheist because it is a result of the logical and scientific condition of the brain that a person becomes an atheist.
 Dalit becomes an atheist so that he can burn the religions who believe in Hinduism, to make them realize that we do not need your religion and God, whereas the real thing is that if this Dalit (Ambedkarite) is called Hinduism  I do not become an atheist when I get freedom to worship and live.  Such atheists are completely fake, their job is only to discredit atheism.  This is the reason that when a person who becomes an atheist from the Brahmin, Kshatriya and Vaishya community, no one is convinced that he is from the Brahmin, Kshatriya or Vaishya class, he immediately thinks that he is from the Dalit (Ambedkarite) class  Because not only have the Dalit Ambedkarists discredited atheism, these people have also started worshiping Dr. Bhimrao Ambedkar. His aarti, fasting, prayer has also started; the loop of religious slavery is the same.  Has been given.  These people have given Dr. Ambedkar the status of God; Atheism means impartially carrying on the truth. Atheism itself is a lifestyle living on the ground of reality and truth.
 Denying the existence of God is not just atheism, but it is atheism to live life with truth, honesty, dutifulness, rationality and scientificness.
 Even Buddhists call themselves atheists and see themselves begging in front of the Buddha statue, and showing compassion.  These people consider Buddha to be their god, some people also do Yagna-Havan, Puja-recitation, fasting story in their name and they have a lot of faith. They trust the imaginary gossips of heaven and hell, reincarnation and reincarnation.  Are also fake atheists and are just defaming atheism.
 Atheism is a free, independent lifestyle free from the imprisonment of all kinds of irrational, aimless, useless, baseless and baseless practices.  It is not atheism to live by adopting any religious slavery, baseless rituals.
 In fact, atheism is not a law of law, rather it is a natural, free lifestyle followed by all rules and laws.  For atheists there is no place for baseless, baseless, false, imaginary, irrational things.
 Atheists are completely free from casteist discrimination and religious bonds, they have a special nature to be fair.  Fake atheists have the quality that they live in favor of the caste they come from;  On the one hand, they differentiate themselves from caste and race discrimination, on the other hand they advocate the same caste.
 Ambedkarite atheists are just like this, they continue to fight for the same caste, from which they come out. If a Dalit of their caste gets a special achievement, then they do not get tired of proudly talking alley-2, but it is not wrong to do so.  This appears wrong when a boy of any caste or OBC caste achieves a special achievement, then they remain silent, why brother!  On the one hand, you are declaring yourself free from casteism and you are atheist, on the other hand, the atheist is completely impartial and free of caste-based religious discrimination. The atheist does the same thing which is fair, just and fair.  is.  The purpose of atheism is to remove the entire human race from religious and racial hatred and tie it in the thread of unity. By tying human kindness, compassion, love towards human beings and mutual hatred and discrimination, tying them to the thread of unity is the ultimate aim of atheism.
 Such fake, polymorphic atheists are fatal to the country and society, just by saying and banging, one does not become an atheist; it is not at all the purpose of atheism to misbehave and be rude to others.  Its purpose is that, knowing everything, living within the scope of law and living independently.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है या बुरा?

 **कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है बुरा** आज मैं उस मुद्दे पर लिखने जा रहा हूं जो कि आजकल की युवा पीढ़ी के लिए जानना बहुत जरूरी है ह...