सोमवार, 26 अप्रैल 2021

क्या नास्तिकता धर्मों का विरोध है?is atheism opposed to relegions?

 ----------क्या नास्तिकता धर्मों का विरोध है----------

नास्तिकता का मूल उद्देश्य सत्य को सामने लाना और इसकी के साथ जीना है।इसका कोई ऐसा उद्देश्य नहीं है जिससे कि धार्मिकों और उनकी मान्यताओं को कोई ठेस पहुंचे। नास्तिक वही मानता है जो कि विज्ञान मानता है और विज्ञान सत्य है इसमें कोई दो राय नहीं है क्योंकि यदि विज्ञान सत्य नहीं होता तो आज ये गाड़ी, फैक्टरी, मशीनें, बिजली,फोन आदि जैसी अत्याधुनिक सुविधाजनक चीजें हमारे पास न होतीं।ये सभी चीजें विज्ञान के ही प्रयोगों और खोजों पर बनी हैं अब यदि कोई सत्य को साथ लेकर चल रहा है तो इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए,क्योंकि झूठ को तो एक न एक दिन समूल सहित मिट जाना है बशर्ते बात बस इतनी है कि वो दिन कब आएगा इसका ज्ञान किसी को नहीं है।

ये सच ही कुछ ऐसा है कि इसे अपनाने और बताने से धर्म और ईश्वर को ठेस पहुंच जाती है। धार्मिक मान्यताएं कल्पना के आधार पर गढ़ी गयी हैं जबकि विज्ञान कल्पना के साथ-२ प्रयोग और परीक्षण में भी साबित किया जाता है इसलिए विज्ञान अंतिम रूप से सत्य सिद्ध हो जाता है।

या तो सच सुनने की क्षमता रखो या फिर झूठ को साथ लेकर चलना छोड़ दो, प्रत्येक आस्तिक बनावटी और दिखावे की दुनिया में जीता है जबकि नास्तिक हकीकत के धरातल पर अपना जीवन-यापन करता है। झूठी उम्मीदें, झूठा साथ एक न एक दिन समाप्त हो ही जाता है ऐसी उम्मीदें क्यों पाले जिससे कि भविष्य में रोने के सिवाय कुछ हाथ न लगे, आस्तिकों का सारा सिस्टम झूठी उम्मीदों एवं झूठ के सहारे टिका है क्योंकि सच को स्वीकारना और उसके साथ चलना शुरुआत में थोड़ा मुश्किल होता है। झूठ सुनकर और जानकर बहुत ही अच्छा लगता है,इसका कारण यह है कि झूठ की बुनियाद पर लालच का पोषण अच्छे तरीके से होता है। नास्तिकता अपनाकर शुरुआत में थोड़ी मुश्किल ये होगी कि सबकुछ खुद की जिम्मेदारी पर होता हुआ महसूस होगा, जिस काम का सारा बोझ ईश्वर के सहारे छोड़ा गया था वो खुद पर आ जाएगा। कुछ समय बाद इसे अपनाने की आदत हो जाती है इसके बाद ईश्वर के सहारे का ख्याल ही नहीं आता।नास्तिक बनने के बाद एक चीज बहुत तेजी से बढ़ती है वो है आत्मनिर्भरता।सारी चीजें स्पष्ट दिखाई पड़ने लगती हैं अब ये समझ आने लगता है कि खुद की खुशहाली और बदहाली का जिम्मेदार इंसान स्वयं है इसमें किसी अज्ञात शक्ति या ईश्वर की कोई भूमिका नहीं है। 

नास्तिक बनने के बाद दूसरा सबसे बड़ा प्रभाव ये है कि दूसरों को दोष देने की आदत बिल्कुल समाप्त होने लगती है या यूं कहें कि बहाने बनाने का सिलसिला समाप्त हो जाता है क्योंकि अब ये समझ आ चुका होता है कि अपनी परिस्थितियों, दुखों-सुखों, सफलताओं-असफलताओं का जिम्मेदार इंसान स्वयं है।मनुष्य की उपलब्धियों एवं बर्बादी के पीछे उसका कर्म ही जिम्मेदार होता है।नास्तिकता का उद्देश्य ये बिल्कुल भी नहीं है कि धार्मिक आस्था और तथाकथित काल्पनिक ईश्वर को ठेस पहुंचाया जाय, परन्तु गरीबी, शोषण, अन्याय, पाखंड, जाति-पाति भेदभाव, ऊंच-नीच को समाप्त करने के दौरान धर्म और भगवान बीच में आ जाते है क्योंकि ये सभी विषमताएं और अन्याय यहीं से जन्मी हैं।

-----------------------------------------------------------------------------

[English version]

---------- Is atheism opposed to religions ----------

 The basic purpose of atheism is to bring out the truth and live with it. It has no purpose to hurt the religious and their beliefs.  An atheist believes what science believes and science is true. There are no two opinions because if science was not true, then today we would not have these convenient things like vehicles, factories, machines, electricity, phones, etc. All these things  Science has been built on experiments and discoveries. Now, if someone is taking the truth along, then there should be no objection in it, because the lie has to be eradicated one day or the other, provided that it is just that day.  No one knows when it will come.

 The truth is that adopting and telling it hurts religion and God.  Religious beliefs are formed on the basis of imagination, whereas science is proved in 2 experiments and tests along with imagination, so science is finally proved to be true.

 Either have the ability to hear the truth or leave it with the lie, every believer lives in a world of gimmicks and appearances while the atheist lives on the surface of reality.  False Expectations, Falsehood is Finished One Day, Why Get Expectations So That Nothing Leads To Weeping In The Future, The whole system of believers rests on false hopes and lies because accepting the truth and walking with it  It is a bit difficult in the beginning.  Hearing and knowing lies is very good, the reason is that greed is nurtured in a good way on the basis of lies.  By adopting atheism, it will be a little difficult in the beginning that everything will be felt on its own responsibility, the work that was left on the support of God will fall on itself.  After some time, it becomes a habit to adopt it, after this, there is no consideration of the support of God. One thing that grows very fast after becoming an atheist is self-reliance. All things start to appear clear. Now it starts to understand that  The person responsible for his own well-being and plight is himself, there is no role of any unknown power or God in it.

 After becoming an atheist, the second biggest effect is that the habit of blaming others starts to end at all, or rather the process of making excuses is over because now it is understood that our circumstances, sorrows, pleasures,  The person responsible for successes and failures is himself. His actions are responsible for the achievements and ruin of man. The purpose of atheism is not to hurt religious faith and the so-called imaginary God, but poverty, exploitation, injustice,  Religion and God come in the midst of ending the hypocrisy, caste-discrimination, high-altitude because all these inequalities and injustice are born from here

Thank you,


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है या बुरा?

 **कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है बुरा** आज मैं उस मुद्दे पर लिखने जा रहा हूं जो कि आजकल की युवा पीढ़ी के लिए जानना बहुत जरूरी है ह...