सोमवार, 26 अप्रैल 2021

नास्तिकता का उद्देश्य।Object of atheism.

 --------------------नास्तिकता का उद्देश्य----------------------

नास्तिकता का उद्देश्य इंसानी जीवन को आसान एवं खुशहाल बनाना है ये ऐसी जीवनशैली है जो सत्य एवं वैज्ञानिकता के धरातल पर आश्रित है। समाज में फैले जाति-पाति, छुआछूत, अंधविश्वास, पाखंड, धार्मिक नफरत, गरीबी, शोषण को कम या समाप्त करने हेतु नास्तिकता बहुत आवश्यक है लोगों में वैज्ञानिक विचार का प्रसार करके उन्हें आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक का उपयोग करके जीवन आसान बनाकर जीने के लिए प्रेरित करना ही नास्तिकता का उद्देश्य है।

नास्तिक एक ऐसी दुनिया का निर्माण करना चाहता है जिसमें धर्म,जातीय नफरत, अंधविश्वास और पाखंड का कोई स्थान नहीं है दरअसल नास्तिक ही दुनिया को कुछ नया दे सकता है क्योंकि आस्तिक तो भगवान और भाग्य के भरोसे बैठे हैं यदि कोई भी इंसान जो कि भाग्य और भगवान के भरोसे न होकर अपने पुरूषार्थ पर यकीन करता है तो वह भी नास्तिक की श्रेणी में रखा जा सकता है। समाज में व्याप्त कुप्रथाओं, झूठ के आधार पर टिकी परम्पराओं एवं अंधविश्वासों को मिटाकर वैज्ञानिक समझ को विकसित करके खुशहाल मानव जीवन का निर्माण करना ही नास्तिकता का उद्देश्य है।

पूजा-पाखंड, जप-तप, ताबीज, हवन, तंत्र-मंत्र के द्वारा सिर्फ और सिर्फ जनता का मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक शोषण किया जाता है।ओझाओं,मौलवियों एवं पुजारियों द्वारा इस कदर भयभीत कर दिया जाता है कि बेचारा सबकुछ अर्पण कर देता है। आये दिन अखबार में ये खबर छपती रहती है कि 'अंधविश्वास ने ली कईयों की जान', 'झाड़फूंक वाले बाबा ने किया युवती का शोषण' इस तरीके की सैकड़ों घटनाएँ प्रतिदिन घटती रहती हैं इसका सिर्फ एक मुख्य कारण है वो है अंधविश्वास। जो जितना बड़ा आस्तिक होता है वो उतना ही बड़ा अंधविश्वासी होता है। पंडित, बाबा और मौलवियों द्वारा इनका जमकर शोषण किया जाता है ।अंधविश्वास और पाखंड के इस दलदल से मुक्ति पाने का सिर्फ एक ही मार्ग है वो है नास्तिक बन जाना। नास्तिक होना आज के मानव की जरूरत है इससे न सिर्फ मानवजाति बल्कि प्रकृति,वातावरण एवं धरती के लिए भी लाभदायक है।

नास्तिक वो होता है जो न्यायपूर्ण एवं तर्कसंगत रूप से किसी भी कार्य को करता है न कि भीड़ को देखकर।

भीड़ को देखकर काम करने वाला तार्किक एवं सही नहीं हो सकता क्योंकि उसमें खुद की बुद्धि का उपयोग करना अपराध माना जाता है ऐसा ही हमारा समाज और सामाजिक संस्थाएं चाहती हैं कि लोग उनके द्वारा बनाये गये प्रथाओं, दकियानूसी परम्पराओं, रिवाजों में फिट बैठें। जो ऐसा नहीं करता उससे ये लोग दूर होने लगते हैं उसे अपराधी घोषित कर देते हैं।

वजह चाहे जो भी हो किसी भी पुराने सिस्टम को समाप्त करके नयी व्यवस्था ईजाद करने में थोड़ी कठिनाई होती है। शुरुआत में परिवर्तन लाने के लिए किसी एक को अकेले ही चलना पड़ता है फिर धीरे-२ लोग जुड़ते जाते हैं,कारवां बनता जाता है।

यदि एक अंधविश्वासी पूरे गांव को झूठ के जाल में फंसा सकता है तो एक पढ़ा लिखा भी अपने ज्ञान से पूरे समाज को शिक्षित एवं जागरूक कर सकता है।

वास्तव में लोग अपनी कमियों और असफलताओं के दोषारोपण के लिए किसी माध्यम की तलाश करते हैं ताकि सारा इल्जाम अपने ऊपर न लेना पड़े, बस इसी जरूरत के लिए उन्होंने ईश्वर,अल्लाह और गॉड का सहारा ले रखा है।

क्यों सफल नहीं हुए? भाग्य ने साथ नहीं दिया। भाग्य के विषय में एक बात बड़ी दिलचस्प लगती है कि खुद को छोड़कर  लगता है कि सबका भाग्य बहुत बढ़िया है यही बात अगला भी सोचता है जिसे आप बहुत खुशनसीब समझ रहे हैं। नास्तिक बनकर इंसान अपने पुरूषार्थ, आत्मविश्वास को पहचानकर बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। नास्तिकता हर मोड़ पर मनुष्य को मजबूती प्रदान करती है।

-----------------------------------------------------------------------------
-------------------- Object of Atheism ----------------------
 The aim of atheism is to make human life easier and happier, it is such a lifestyle which is dependent on the ground of truth and scientism.  Atheism is very important to reduce or eliminate caste-caste, untouchability, superstition, hypocrisy, religious hatred, poverty, exploitation in the society by spreading scientific ideas among people and making them easy to live using modern science and technology.  Motivating is the aim of atheism.
 An atheist wants to create a world in which religion, ethnic hatred, superstition and hypocrisy have no place. Actually an atheist can give something new to the world because the believer is sitting on God and destiny if any human being who destiny  And if he trusts his efforts without trusting in God, then he too can be placed in the category of an atheist.  The purpose of atheism is to create a happy human life by developing scientific understanding by eradicating the traditions and superstitions based on lies, false practices prevalent in the society.
 The mental, economic and physical exploitation of the public is done by worship and hypocrisy, chanting, amulet, havan, tantra-mantra only and only.  gives.  On a daily basis, the news is published in the newspaper that 'Superstition took the lives of many', 'Babel of Baba exploited the girl'. Hundreds of incidents of this manner keep happening daily, the only main reason for this is that superstition.  The more a believer is, the more superstitious he is.  They are heavily exploited by Pandits, Baba and Maulvis. The only way to get rid of this morass of superstition and hypocrisy is to become an atheist.  Being an atheist is the need of today's human being, it is beneficial not only for mankind but also for nature, environment and earth.
 An atheist is one who does any work judiciously and rationally and not by looking at the crowd.
 Seeing the crowd, one cannot be logical and right, because it is considered a crime to use one's own intelligence, in this way our society and social organizations want people to fit into the practices, orthodox traditions, customs they have created.  Those who do not do this, they start getting away from them and declare them as criminals.
 Whatever the reason, there is some difficulty in devising a new system by dismantling any old system.  In the beginning, one has to walk alone to bring change, then gradually 2 people join, and the caravan is formed.
 If a superstitious can trap the entire village in a web of lies, then a literate can also educate and educate the whole society with his knowledge.
 In fact, people seek some means to accuse them of their shortcomings and failures so that they do not have to take the blame on themselves, for this need they have resorted to God, Allah and God.
 Why not succeed?  Luck did not support it.  One thing about luck seems very interesting that except for yourself, it seems that everyone's luck is very good, that is the next thing that you are thinking very lucky.  By becoming an atheist, a person can achieve his biggest goal by recognizing his masculinity, self-confidence.  Atheism strengthens humans at every turn.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है या बुरा?

 **कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है बुरा** आज मैं उस मुद्दे पर लिखने जा रहा हूं जो कि आजकल की युवा पीढ़ी के लिए जानना बहुत जरूरी है ह...