सोमवार, 26 अप्रैल 2021

नास्तिक और प्रकृतिवादी में अन्तर।Difference between atheist and naturalist.

 ----------नास्तिक और प्रकृति वादी में अन्तर------------

नास्तिक बनते हैं जबकि प्रकृति वादी जन्मजात नास्तिक होते हैं। नास्तिक वो होता है जो कि पहले से आस्तिक रह चुका हो जबकि प्रकृतिवादी शुरूआत से ही नास्तिक जीवनशैली का अनुसरण करता है।पृथ्वी पर मानव को छोड़कर सभी जीव-जन्तु, पशु-पक्षी, कीड़े-मकोड़े प्रकृतिवादी हैं क्योंकि जन्म से ही इन्हें किसी ईश्वर/अल्लाह या गाड की जरूरत नहीं पड़ती और न ही ये जानते हैं। मनुष्य की बुद्धि तो विकसित हुयी परन्तु उसका अच्छा और बुरा दोनों पहलू साथ प्रकट हुआ। ईश्वर की मान्यता मनुष्य की कुबुद्धि की देन है,मनुष्यों ने ही अपने डर, लालच और अज्ञानता का दोहन करने के लिए ईश्वर को खोजा।

यदि पूजा-पाठ, जप-तप, प्रार्थना करवाना ईश्वर की मर्जी से होता तो वह इन बेजुबान जीवों से भी करवाता, परन्तु ऐसा कुछ नहीं है। मनुष्य के लिए जो चीजें जरूरी हैं वो खुद ही कर लेता है बिना किसी के बताये और सिखाये। ये ठीक उसी प्रकार है जिस प्रकार जानवर और छोटे-२ जीव अपना अस्तित्व बचाने के लिए खाना, पीना, प्रजनन, निष्कासन, मल-मूत्र विसर्जन की क्रिया स्वत: ही कर लेते हैं।

बच्चे को ईश्वर की अवधारणा अपने मां बाप, परिवार, समाज, विद्यालय, दोस्तों और दूरभाष यंत्रों जैसे मोबाइल, टीवी, रेडियो आदि से ही मिलता है।अगर उसे किसी ऐसी जगह रखा जाय जहाँ ये सब न हों तो वह बच्चा ईश्वर/अल्लाह/गॉड या किसी अज्ञात शक्ति के बारे में जानने से बिल्कुल अनभिज्ञ रहेगा। ऐसा होना तो संभव नहीं है पर इतना तो हो सकता है कि बच्चे को सही और गलत का स्पष्ट ज्ञान बचपन बचपन से ही दिया जाय। उसकी सभी जिज्ञासा भरे प्रश्नों का जवाब धार्मिक कहानियों से देने के बजाय विज्ञान की खोजों को समझाकर दिया जाय,ऐसा बालक बड़ा होकर अन्य बच्चों से बिल्कुल ही बदला हुआ होगा क्योंकि वह काफी आत्मविश्वासी,तार्किक और बुद्धिमान हो जाएगा या यूं कहें कि वो बच्चा प्रकृतिवादी जीवनशैली अपनाकर अपना जीवन जियेगा।

-----------------------------------------------------------------------------

[English version]

------ Difference between atheists and natureists ------------


 Atheists are made, while nativists are born atheists.  An atheist is one who has been a believer before, while the naturalist has followed the atheist lifestyle since the beginning. All animals, animals, birds, insects and insects on the earth are naturalists because they have been born to a god since birth.  / Allah or Gad is not needed, nor do they know.  Man's intelligence developed but both good and bad aspects appeared simultaneously.  The belief of God is a product of human intelligence, humans only found God to exploit their fear, greed and ignorance.


 If worshiping, chanting, praying, praying would have been done by the will of God, he would have got these lifeless creatures done as well, but that is not the case.  He does all the things that are necessary for a human being, without being taught and taught by anyone.  This is the same way that animals and small animals take food, drink, reproduction, removal, excretion and urinary excretion on their own to save their existence.


 The child gets the concept of God from his parents, family, society, school, friends and telephone devices like mobile, TV, radio etc. If he is placed in a place where all these are not there, then that child is God / Allah /  Knowing about God or some unknown power will remain completely unknown.  This is not possible, but it is possible that a clear knowledge of right and wrong is given to the child from childhood.  Instead of answering all his curiosity questions from religious stories, explaining the discoveries of science, such a child will grow up to be completely changed from other children because he will be very confident, logical and intelligent or just say that child is a naturalist.  Live your life by adopting lifestyle.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है या बुरा?

 **कोई नशा क्यों करता है?नशा करना अच्छा है बुरा** आज मैं उस मुद्दे पर लिखने जा रहा हूं जो कि आजकल की युवा पीढ़ी के लिए जानना बहुत जरूरी है ह...